Friday , July 5 2024
Breaking News

Road Accident: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 युवकों की मौत

Road Accident:digi desk/BHN/ मंडला जिले में ठंड का जोर बढ़ते ही सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं। बम्हनी थाना के अंतर्गत सोमवार की देर रात दो बाइक सवारों की आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों ही बाइक में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र के अमझर और चिरई डोंगरी गांव के बताए गए हैं। घटना में एक गंभीर घायल की बम्हनी से जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस घटना के बाद जांच में लगी हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बम्हनी थाना से चिरईडोंगरी मार्ग के बीच अमझर गांव में रात 9 बजे के लगभग दोनों बाइक सवारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना कि सूचना पुलिस की दी गई। गंभीर रूप से घायल हुए युवकों को मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी से बम्हनी अस्पताल लाया गया। जहां 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। सुबह से ही मृतकों के परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए थे। जिनकी मौजूदगी में पीएम कराया जा रहा है।

इनकी हुई मौत

पारधी लाल पिता कमल किशोर 23 वर्ष अमझर मंडला, जित्तू पिता ज्ञानी कुर्वेती 22 वर्ष चिरई डोंगरी मंडला, उमेश पिता भागचंद उइके 19 वर्ष चिरई डोंगरी मंडला निवासी बताया गया है। बम्हनी स्वास्थ्य केंद्र में शवों का पीएम किया गया।

 

About rishi pandit

Check Also

खंडवा में 16 साल पहले अबू फैजल ने किया था आतंक का बीजारोपण, मशहूर होने के लिए चुनी आतंक की राह

खंडवा सिमी का गढ़ रहे खंडवा का आतंक से पुराना नाता है। 16 साल पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *