Saturday , July 6 2024
Breaking News

एम राशन मित्र पोर्टल पर पात्रता पर्ची उपलब्ध रहेगी- राज्यमंत्री पटेल

सतना. मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत अन्न उत्सव कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन बुधवार को टाउन हाल में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष नारेन्द त्रिपाठी द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामपुर बघेलान विधायक विक्रम सिंह विक्की, रैगांव विधायक जुुगुल किशोर बागरी, जनपद अध्यक्ष रामपुर बघेलान श्रीमती तारा विजय पटेल, उमेश प्रताप सिंह, अशोक गुप्ता, गीतेश्वर सिंह, कलेक्टर अजय कटेसरिया, सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋजु बाफना, आयुक्त नगर निगम अमनबीर सिंह बैस, प्रभारी डीएसओ नागेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश में वेबीनार के माध्यम से सुशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि सुविधाओं को मुहैया कराने की दिशा में कारगर कदम उठाये गये हैं। सतना जिले में 95 हजार 83 हितग्राहियों में से अब तक 82 हजार हितग्राहियों के खाद्यान्न पात्रता पर्ची का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसका वितरण कार्य जिला मुख्यालय, नगरीय क्षेत्रों, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। शेष बचे हितग्राहियों की पात्रता पर्ची बनने में आ रही बाधा को शीघ्र दूर कर शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को पात्रता पर्ची जारी की जाएगी। उन्होने बताया कि यह पात्रता पर्ची एम राशन मित्र पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। जिसे डाउनलोड कर निकाला जा सकता है। वन नेशन वन राशन कार्ड व्यवस्था लागू की गई है। जिसके तहत पात्रता पर्ची के आधार पर देश के किसी भी क्षेत्र में राशन प्राप्त किया जा सकता है। इसी प्रकार वृद्ध एवं दिव्यांगों जिनकी फीडिंग पीओएस मशीन में नही हो पाती है, उनको नॉमिनी के माध्यम से राशन प्राप्त होगा। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि उचित मूल्य दुकानों द्वारा यदि राशन वितरण में गड़बड़़ी की जाती है, तो इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाईन पोर्टल 181, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों से भी का जा सकती है। शिकायतों के निराकरण हेतु सतर्कता समिति का भी गठन किया गया है।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाए। इसके लिए पात्र व्यक्तियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। उन्होने नानाजी देशमुख की जनकल्याणकारी सोच एवं विचार के संबंध में भी बताया। भाजपा अध्यक्ष नारेन्द त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्यक्रम पवित्र एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। गरीब, बेसहारा लोगों की दोजून की रोटी की चिंता दूर का सपनों को साकार किया जा रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति को मदद पहुंचाने से उसके चेहरे पर मुस्कान लौटेगी। उन्होने मुख्यमंत्री की सोच के प्रति आभार प्रकट किया।
कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कहा कि रबी उपार्जन एवं गेहूं उपार्जन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने बहुत बड़ा रिकार्ड बनाया है। जिले में 3.20 लाख टन गेहूं उपार्जन हुआ है। गत वर्ष धान उपार्जन 2.45 लाख टन हुआ था। इस वर्ष 3.50 लाख टन का लक्ष्य है। धान उपार्जन के लिए अधिक उपार्जन केन्द्र बनाए जा रहे हैं। जिन हितग्राहियों की पात्रता पत्र्री लंबित थी, उनकी पात्रता पर्ची का भी वितरण आज किया जा रहा है। प्रभारी डीएसओ श्री नागेन्द्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कु.अन्नपूर्णा ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथिद्वय द्वारा कृष्णा नत्थानी, चंद्रभान, मुन्नी बाई, फुल्लन कुशवाहा, संगीता दाहिया, पूजा कुशवाहा, अंजना उरमलिया, सरोज, प्रियंका, लक्ष्मी, विद्या, किरण सोनी सहित अन्य हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप पात्रता पर्ची एवं खाद्यान्न किट प्रदाय की गई। कार्यक्रम को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: जिले में अब तक 107.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में इस वर्ष 1 जून से 4 जुलाई 2024 तक 107.8 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *