Saturday , July 6 2024
Breaking News

Satna: अब 20 वर्ष का हिसाब मांग रही जनता- सिद्वार्थ कुशवाहा


अपनो से मिलने अपनो के बीच पहुंच रहे कांग्रेस प्रत्याशी


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतना विधायक सिद्वार्थ कुशवाहा मंगलवार को अमरपाटन क्षेत्र के मर्यादपुर, ताला, कठहा पहुंचे। जहां उन्होने आम जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सतना विधानसभा चुनाव के दौरान जनता ने हिसाब मांगा तो भाजपा प्रत्याशी हिसाब नहीं दे पाए, जिसका नतीजा यह रहा कि जनता ने सच से सामना करवा दिया और अपना आर्शीवाद कांग्रेस को दिया। लिहाजा अब लोकसभा चुनाव में समूचे सातो विधानसभा क्षेत्र की जनता मौजूदा सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह से हिसाब मांग रही है। जनता यह जानना चाह रही है कि आखिर उन्होने सतना के लिए क्या किया।

श्री कुशवाहा ने कहा कि जनता का उनको अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है, विकास का राग अलापने के नाम पर जनता को सिर्फ छलने का कार्य किया गया है। वहीं आज यूथ कांग्रेस का कार्यक्रम सतना में आयोजित किया गया है। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी सिद्वार्थ कुशवाहा समेत अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अमरपाटन क्षेत्र में जन सभा के दौरान अमरपाटन विधायक डा राजेन्द्र प्रसाद सिंह, मैहर जिलाध्यक्ष धर्मेश घई, सतना जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा के अलावा कांग्रेस के आला पदाधिकारी, मंडलम सेक्टर के प्रभारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: जिले में अब तक 107.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में इस वर्ष 1 जून से 4 जुलाई 2024 तक 107.8 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *