Monday , May 20 2024
Breaking News

कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय और अन्य कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

रायपुर

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं सम्बन्धित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का असाधारण अवकाश घोषित करते हुए वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्रियान्वित करें। यदि भविष्य में कोई अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं पाया गया तो फिर से कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज सुबह 10 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। वहां कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर वहां की पंजी अपने साथ ले आएं। साथ ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने कृषि कार्यालय और कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के कुल 27 कर्मचारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कुल 48 कर्मचारी, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के 31 कर्मचारी, जिला मुख्यालय के 8 कर्मचारी, खाद्य शाखा से 8 कर्मचारी, आदिवासी विकास से 2 कर्मचारी, आबकारी शाखा से 1 कर्मचारी, भू-अभिलेख से 1 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए और एक दिन की असाधारण अवकाश घोषित करते हुए उनके एक दिन का वेतन काटने के लिए वित्त शाखा को निर्देश दिया।

About rishi pandit

Check Also

छत्तीसगढ़ में पहली बार दिखा टैग लगा हुआ प्रवासी व्हिंब्रेल पक्षी, कई महासागर और महाद्वीप पार से आया

खैरागढ़. नवगठित जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के खैरागढ़ बेमेतरा सीमावर्ती क्षेत्र में टैग लगा हुआ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *