Thursday , May 16 2024
Breaking News

कल पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जायेगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ राज्य शासन के निदेर्शानुसार नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125 वी जयंती 23 जनवरी शनिवार को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जायेगी। पराक्रम दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त जिलों में जिला मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की तस्वीर,प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये उनके अदम्य साहस एवं राष्ट्र के लिए उनके नि:स्वार्थ सेवा का स्मरण किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजित करते समय कोविड-19 के दिशा-निदेर्शों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय के निर्देश जारी कर दिये गये है।

पुरूस्कार हेतु अधिकारियों, कर्मचारियों की सूची भेजने के निर्देश

अपर कलेक्टर सुश्री विमलेश सिंह द्वारा समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर पुरूस्कृत किये जाने के लिये विभाग के उत्कृष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों की सूची उनके उल्लेखनीय कार्य का विवरण देते हुये 24 जनवरी 2021 तक अधीक्षक कलेक्ट्रेट को आवश्यक रूप से उपलब्ध करा दें।

 

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *