Monday , May 20 2024
Breaking News

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विदेश दौरे से वापस लौटने के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज

पटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विदेश दौरे से वापस लौटने के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। कहा जा रहा है कि विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा। इसमें कहीं किसी को कोई परेशानी नहीं है। वर्तमान में कई मंत्रियों के पास आधा-आधा दर्जन से अधिक विभाग का प्रभार है, जिससे काम प्रभावित हो रहा है।

बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार सहित नौ मंत्रियों ने शपथ ली थी। मौजूदा मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, भाजपा से डॉ. प्रेम कुमार और जदयू से विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह शामिल हैं। नई सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही थी, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो सका है।

सूत्रों का दावा है कि अगले सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू कोटे से पुराने मंत्रियों को फिर से स्थान मिल सकता है। हालांकि, भाजपा कोटे से बनने वाले मंत्रियों में कई नए चेहरे भी देखने को मिल सकते हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, इस दौरान ‘BJP ने शुरू किया ऑपरेशन झाड़ू

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *