Friday , May 10 2024
Breaking News

Lok Sabha: 14 राज्यों में BJP को 2019 में मिले थे 50 % से अधिक वोट, विपक्ष के लिए खुद को बचाने की चुनौती

  1. भाजपा के सामने विपक्ष का खड़ा रह पाना मुश्किल
  2. भाजपा को 14 राज्यों में 50 फीसदी से अधिक वोट मिले थे
  3. विपक्ष गठबंधन के सहारे चुनौती देने की कर रहा कोशिश

National general lok sabha election bjp got more than 50 percent votes in 14 states in 2019 challenge for the opposition to save itself: digi desk/BHN/इंदौर/ 2024 का लोकसभा चुनाव अब सिर पर आ गया है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा के सामने विपक्ष का खड़ा रह पाना बहुत ही मुश्किल है। इसकी वजह 2019 में भाजपा को मिले वोट हैं। 2019 में भाजपा को 14 राज्यों में 50 फीसदी से अधिक वोट मिले थे। इसी सफलता के दम पर भाजपा ने अकेले 303 सीटें व एनडीए ने 351 सीटें जीती थीं। भाजपा को इन 14 राज्यों में रोकने के लिए विपक्ष ने भी कमर कस ली है। वह आपस में गठबंधन कर रहे हैं। सीट बंटवारे को लेकर भी सजग हैं।

2019 में भाजपा ने दो केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़, दिल्ली व 14 राज्यों हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड में 50 फीसदी से ज्यादा वोट पाए थे। इन 14 राज्यों में लोकसभा की 244 सीटें हैं। इनमें भाजपा को जनता का अपार समर्थन मिला था और वह 217 सीटें जीत गई थी।

विपक्ष के सामने आखिर क्या है चुनौती…

भाजपा ने वोटों में 50 फीसदी की सीमा को पार कर लिया है। ऐसे में उसके सामने कोई भी गठबंधन आ जाए, वह टिक नहीं पाएगा। विपक्ष तब तक भाजपा को चुनौती नहीं दे सकता है, जब तक वह उसके वोटबैंक को कम नहीं कर देता। विपक्ष को कोशिश करनी होगा कि वह भाजपा के मतदाताओं में सेंध लगाए और अपने मत प्रतिशत को भाजपा से आगे लेकर जाए। ऐसी स्थिति में ही विपक्ष भाजपा के सामने चुनौती बन खड़ा हो सकता है।

About rishi pandit

Check Also

चुनाव आयोग ने खरगे के वोटिंग प्रतिशत के आंकड़े साझा ना करने के आरोपों पर जवाब दिया

नई दिल्ली चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के वोटिंग प्रतिशत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *