Monday , July 1 2024
Breaking News

पूर्वांचल में भाजपा ने एक बार फिर यहां भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ पर भरोसा जताया

आजमगढ़
उत्तर प्रदेश का आजमगढ़ जिला समाजवादी पार्टी का गढ़ है। भाजपा ने एक बार फिर यहां भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ पर भरोसा जताया है। इस सीट पर यादव निर्णायक भूमिका में हैं। निरहुआ दो बार यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। वह 2019 लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने चुनाव लड़े थे। उसमें उनको हार का सामना कर पड़ा था। 2022 के उपचुनाव में उन्होंने अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को चुनाव हरा दिया था।

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर यादव मतदाता निर्णायक साबित होता है। उनकी संख्या लगभग 4 लाख है। दूसरे नंबर मुस्लिम समाज आता है। उनकी संख्या 3 लाख 50 हजार है। तीसरे नंबर पर दलित मतदाता है। उनकी संख्या लगभग 3 लाख है। यह सीट परंपरागत रूप से समाजवादी पार्टी की रही है। बसपा ने जरूर यहां से 3 बार जीत हासिल की है। 2009 में पहली बार आजमगढ़ से भाजपा ने जीत हासिल की थी। 2009 के लोकसभा उपचुनाव में रमाकांत यादव को टिकट देकर भाजपा ने यादवों में सेंधमारी कर दी थी।

About rishi pandit

Check Also

बारादरी कोतवाली क्षेत्र में बच्चा चोरी के मामले में नए कानून की दूसरी FIR

बरेली   बरेली के बारादरी कोतवाली क्षेत्र में डोहरा मोड़ स्थित निजी अस्पताल से पीलीभीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *