Thursday , May 30 2024
Breaking News

महाशिवरात्रि के दिन से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!

 हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। भगवान शिव को समर्पित इस दिन व्रत रखने और विधिवत पूजा करने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है और जीवन में सुख-संपन्नता आती है। बता दें कि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024, शुक्रवार को पड़ रही है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन काफी दुर्लभ योग बन रहा है। माना जा रहा है कि ऐसा योग करीब 300 साल बाद बन रहा है, जिससे कुछ राशि के जातकों के ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा होगी। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन सुबह 4 बजकर 45 मिनट से लेकर पूरे दिन शिव योग रहने वाला है। इसके साथ ही सुबह 6 बजकर 45 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू हो रहा है, जो 10 बजकर 41 मिनट तक है। माना जाता रहा है कि महाशिवरात्रि के दिन ऐसा संयोग करीब 300 साल बाद बना रहा है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो मकर राशि में मंगल और चंद्रमा की युति हो रही है, जिससे चंद्र मंगल योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही कुंभ राशि में शुक्र, शनि और सूर्य की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है और मीन राशि में राहु और बुध की युति हो रही है। ऐसा संयोग कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के ऊपर भोले बाबा की असीम कृपा होगी। इस राशि के जातकों को वित्तीय लाभ के साथ हर इच्छाएं पूरी हो सकती है। करियर में उन्नति, पदोन्नति मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आय में बढ़ोतरी होगी।कड़ी मेहनत का फल अब आपको मिलेगा। इसके साथ ही आपके अंदर नेतृत्व क्षमता बढ़ने वाले हैं। करियर के क्षेत्र में चल रही सभी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं और तरक्की के मार्ग में प्रशस्त हो सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस की बात करें, तो आपको कई सुनहरे अवसर मिल सकते हैं, जिससे आप खूब लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही भविष्य में किए गए निवेश में अब लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य में भी अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के ऊपर भी भगवान शिव की विशेष कृपा हो सकती है। पेशेवर जीवन की बात करें, तो आपको उन्नति मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। आप अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस की बात करें, तो कोई नई डील साइन हो सकती है। इसमें आपको भविष्य में काफी लाभ मिलेगा। रिश्तों में भी खूब लाभ देखने को मिलेगा। भगवान शिव की कृपा से लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं और उसमें आपको सफलता भी हासिल हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को भी काफी लाभ मिलने वाला है।  इस राशि के जातकों को धन कमाने के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में खूब लाभ मिलने वाला है। वित्तीय स्थिति अच्छी हो सकती है। इसके साथ ही कर्ज से छुटकारा मिलेगा और बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। नया वाहन, घर या संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही रिश्तों क बात करें, तो आपके पक्ष में ही रहने वाला है। शिवजी और पार्वती जी की कृपा से आपके लिए एक अच्छा सा रिश्ता आ सकता हैं। लव लाइफ काफी अच्छी जाने वाली है।

About rishi pandit

Check Also

विष्णु पुराण के अनुसार आने वाली हीट वेव: महत्वपूर्ण भविष्यवाणियाँ

इस संसार में जो कुछ भी होने वाला है, उन सभी घटनाओं का उल्लेख हमें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *