Thursday , May 16 2024
Breaking News

OMG:मिल आपरेटर ने मशीन से मजदूर के प्राइवेट पार्ट में भरी हवा, हालत गंभीर

crime in katni:digi desk/BHN/ माधवनगर थानांतर्गत क्षेत्र में संचालित मिल में एक मजदूर और मशीन ऑपरेटर के बीच मजाक मजदूर को भारी पड़ गया। शुक्रवार को मजाक-मजाक में मशीन आपरेटर ने मजदूर के पीछे से प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी जिससे हवा पेट में पहुंच गई।

इससे मजदूर की हालत गंभीर हो गई। मजदूर को कचहरी चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया गया। मजदूर की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मिल के एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि स्लीमनाबाद थाना के पौनिया गांव निवासी 33 वर्षीय सुखराम यादव माधवनगर क्षेत्र में संचालित एग्रो मिल में मजदूरी का काम करता था। मिल में मजाक-मजाक में मजदूर ने कपड़े उतारे और मिल के ऑपरेटर विनोद ठाकुर ने पीछे से उसके प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी।

गंभीर हालत में उसे जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया है। माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि मिल में खाद्यान्ना से कचरा हटाने के लिए मिल में जो मशीन लगाई गई है, उससे हवा भरी गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने विनोद ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *