Thursday , May 16 2024
Breaking News

प्रमुख सचिव खाद्य श्री किदवई ने किया धान भंडारण कैप का निरीक्षण

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग फैज अहमद किदवई ने गुरूवार को सतना जिले के भ्रमण के दौरान धान उपार्जन के भंडारण केन्द्र ओपेन कैप रेवरा, चोरहटा, सीता वेयर हाउस एवं किरहाई कैप का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर अजय कटेसरिया एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे। सुबह 8 बजे से 12.30 बजे तक सतना में धान उपार्जन की समीक्षा दौरे पर रहे प्रमुख सचिव खाद्य श्री किदवई ने अधिकारियों के साथ भ्रमण कर धान उपार्जन कार्य का जायजा भी लिया।

कलेक्टर श्री कटेसरिया ने बताया कि जिले में सभी धान खरीदी केन्द्रों में उपार्जन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। प्रमुख सचिव खाद्य श्री किदवई ने अमानक धान को किसानों द्वारा छन्ना-पंखा लगा कर शीघ्र अपग्रेड करवाने एवं भुगतान शीघ्र किये जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपार्जन धान की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। मिगरौती समिति की चोरहटा कैप में अमानक धान पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए है। भीषमपुर समिति की खरीदी अत्यधिक प्रतीत होने कारण सतर्कता बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में धान खरीदी का कार्य 15 जनवरी को समाप्त होगा।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *