Thursday , May 16 2024
Breaking News

शीतलहर से कांपा सतना, पारा चार डिग्री लुढ़क कर पहुंचा 7 पर

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड से जनमानस परेशान है। उत्तरी हवाओं और शीतलहर के कारण तापमान में एक बार फिर तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। जिले में रात का पारा एक बार में ही चार डिग्री तक गिरते हुए 12.6 से सीधे 7.1 पर आ गया है जिससे रात ठिठुरन भरी गुजरी। वहीं दिन में भी लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। इससे न तो धूप का कोई असर हो रहा है और न ही रात को गर्म कपड़ों का। लोग गर्म कपड़े पहनने के बाद भी ठिठुरते नजर आए। सोमवार से शुरू हुई कड़ाके की ठंड मंगलवार को भी जारी रही। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में और तेज ठंड की संभावना जताई गई है और साथ ही शीतलहर के प्रकोप का अंदेशा जताया गया है।

ऐसे गिरा तापमान

बीते एक सप्ताह पूर्व जहां लोगों को हल्की गर्मी का ऐहसास हुआ था लेकिन एक सप्ताह में रोजाना पारे ने गिरावट दर्ज की। छह जनवरी को जहां जिले में दिन का तापमान 30.0 डिग्री और रात का 15.1 डिग्री था जो कि मंगलवार 12 जनवरी को दिन का 22.0 डिग्री व रात का 7.1 डिग्री तापमान आ गया। जिले में हालात यह हैं कि लोग बिना गर्म पानी के नहाने से भी हिचक रहे हैं। वहीं सुबह-सुबह कोहरे की मार भी लोगों को झेलनी पड़ रही है।

बीते सात दिन का तापमान

       दिन   अधिकतम    न्यूनतम

  • 6 जनवरी 30.0 डिग्री 15.1 डिग्री
  • 7 जनवरी 28.3 डिग्री 13.4 डिग्री
  • 8 जनवरी 26.2 डिग्री 14.4 डिग्री
  • 9 जनवरी 22.0 डिग्री 16.5 डिग्री
  • 10 जनवरी 26.4 डिग्री 16.1 डिग्री
  • 11 जनवरी 21.6 डिग्री 12.6 डिग्री
  • 12 जनवरी 22.0 डिग्री 07.1 डिग्री

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *