Madhya pradesh neemuch neemuch crime news attack on liquor businessman one attacker died in firing: digi desk/BHN/नीमच/ शहर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गोलियां चलने की आवाज आई। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शराब कारोबारी अशोक अरोरा घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार लगभग 4.30 बजे शराब कारोबारी अरोरा अपनी कार से घर जा रहे थे। इस दौरान शहर के विजय टाकीज चौराहा व लायंस पार्क के बीच सामने से आ रही कार में बैठे लोगों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें अरोरा घायल हुए है। जबकि दावा किया जा रहा है कि फायरिंग में हमलावार में से एक की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना में दर्जन भर से अधिक फायर हुए हैं। मृतक के पास पिस्टल भी पड़ी हुई दिखी। हालांकि उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वारदात की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और अज्ञात घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर एसपी अमित कुमार तोलानी भी पहुंचे। जहां उन्होंने घटना स्थल को देखा।
इसके बाद वे जिला अस्पताल भी पहुंचे। एसपी तोलानी ने बताया कि रविवार को दो घुटों में फायरिंग हुए है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हुए है। जिसके पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे है।
फायरिंग में शहर के व्यवसायी अशोक आरोरा घायल हुए हैं। अन्य व्यक्ति की तलाशी के लिए तीन टीमों को घटित किया गया है। वहीं सामने आया है कि अन्य स्थान से भी फायरिंग हुई है। इसकी भी जांच की जा रही है।