Sunday , June 2 2024
Breaking News

crime:महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हैवानियत, प्राइवेट पार्ट से डाक्टरों ने निकाला सरिया

Crime in sidhi:digi desk/BHN/ सीधी में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले मौके पहुंचकर जांच में जुटे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। विधवा महिला झोपड़ी में अपने दो बच्चों के साथ घटना के दौरान मौजूद रही। बताया गया है कि आरोपी शराब के नशे में भी थे। महिला के प्राइवेट पार्ट में डाले गए सरिया को डॉक्टरों ने निकाल लिया है।

पंकज कुमावत पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला झोपड़पट्टी में दुकान संचालित कर जीविकोपार्जन कर रही थी। आरोपी महिला को आवाज लगाकर पानी मांग रहे थे जिस पर महिला ने पानी नहीं होने की बात कही। जिसके बाद आरोपी झोपड़ी तोड़कर महिला के अंदर घुस गए। आरोपियों ने पहले बारी-बारी से दुराचार किया इसके बाद प्राइवेट पार्ट में लोहे की सरिया डाल दिया। महिला को जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया इसके बाद संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया है। प्रशासनिक देखरेख में महिला गांधी इलाज किया जा रहा है।

अंजूलता पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने महिला को कुछ गर्म कपड़े दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच चल रही है। आरोपी शराब के नशे में पानी और गुटका मांग रहे थे। पुलिस बयान दर्ज करने के बाद पहलुओं को स्पष्ट जांच करेगी।

यह है मामला

सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के पति की मौत 4 वर्ष पहले हो गई थी। रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर में बच्चों के साथ थी। रात करीब 12 बजे आरोपित पहुंच गए और गुटखा और पानी मांगने लगे। महिला उनकी बातों से समझ गई कि यह सभी शराब के नशे में हैं ऐसे में उसने पानी और गुटखा देने से मना कर दिया। घटना के बाद पुलिस को जानकारी मिली मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में भर्ती कराया गया है।

About rishi pandit

Check Also

कुख्यात अपराधी राहुल बिहारी गैंग को पुलिस ने धरदबोचा

कटनी शहर के कुख्यात अपराधी राहुल बिहारी और उसकी गैंग के चार सदस्यों को पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *