Sunday , June 2 2024
Breaking News

Satna: गौरव दिवस पर देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बनाने का लें संकल्प- राजेंद्र शुक्ल


प मुख्यमंत्री गौरव दिवस के कार्यक्रम में हुये शामिल


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि सतना और रीवा शहर ट्विन सिटी हैं। दोनो शहरों के संयोजित विकास से ही विंध्य क्षेत्र को सबसे समृद्धशाली और शक्तिशाली बनाया जा सकता है। श्री शुक्ल ने कहा कि सतना शहर के गौरव दिवस पर सभी नगरवासी अपने शहर को देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बनाने का संकल्प लें। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सतना नगर के गौरव दिवस के द्वितीय दिवस की संध्या का शुभारंभ कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने की। इस अवसर पर सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, कमिश्नर नगर निगम अभिषेक गहलोत, जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा भी उपस्थित रहे।
सतना के गौरव दिवस का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल और राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास की गंगा बह रही है। देश में करोड़ों गरीबों को रहने के लिये पक्के मकान दिये गये हैं। उन्होने कहा कि स्मार्ट सिटी जैसी परियोंजना के माध्यम से शहरों का चतुर्दिक विकास किया जा रहा है। सतना और रीवा जुड़वा भाई हैं, दोनो शहरों के समन्वित विकास से ही विंध्य क्षेत्र को ऊंचाईयों तक ले जाया जा सकता है। उन्होने कहा कि विंध्य क्षेत्र में विकास और ऊंची उड़ान की असीमित संभावनायें हैं। विंध्य क्षेत्र सबसे शक्तिशाली और समृद्धशाली बने, हम सबका यही प्रयास रहेगा। उन्होने कहा कि विकास के लिये धन की कोई कमी नहीं है। अब काम को गुणवत्ता के साथ पूरा करने की चुनौतियां है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी नगरवासियों से अपने शहर को सबसे साफ-सुथरा और सुन्दर बनाने की अपील की। उप मुख्यमंत्री ने सतना नगर के गौरव के रुप में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने पर गौरव सम्मान से सम्मानित किया।
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सतना के गौरव दिवस की नगरवासियों को बधाई देते हुये कहा कि सतना जिले की सबसे बड़ी धरोहर चित्रकूट धाम है। समर्पण, त्याग, तपस्या की कर्मभूमि की पावन धरा में किया जाने वाला निरंतर प्रयास हमेशा सफल होता है। उन्होने कहा कि सतना जिले के विकास और अधोसंरचना निर्माण में कोई कसर नहीं छोंड़ी जायेगी।
सांसद गणेश सिंह ने कहा कि सतना शहर में शुरु हुये स्मार्ट सिटी के कार्य पूर्णतः को प्राप्त करते हुये सतना शहर को महानगर के स्वरुप में बदलते हुये दिखाई दे रहे हैं। उन्होने कहा कि सतना जिले के गौरव दिवस के परिप्रेक्ष्य में देखा जाये तो चित्रकूट धाम यहां हैं, जहां हमें भगवान श्रीराम के साक्षात दर्शन होते हैं। आजादी की लड़ाई में अनेक सेनानियों के योगदान के साथ ही सतना जिले के अनेक महान कार्य करने वाली हस्तियों को याद करते हुये उन्होने कहा कि अनेक प्रतिभाओं की बदौलत ही सतना की विशेष पहचान बनी है। उन्होने कहा कि गौरव दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को जनता के सामने लाना चाहिये। ताकि आने वाली पीढ़ी इनके बारे जान सके। सांसद श्री सिंह ने मेडीकल कॉलेज सतना में स्वीकृत 700 बिस्तरीय सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल निर्माण हेतु स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से बजट स्वीकृत करने की मांग की।
महापौर योगेश ताम्रकार ने इस अवसर पर बताया कि सतना शहर के विकास के लिये नगर निगम और स्मार्ट सिटी के माध्यम से करोड़ो रुपये लागत के विकास कार्य किये जा रहे हैं। आगामी विकास कार्यों की जानकारी देते हुये महापौर ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि सतना शहर के लिये एक सिटीजन फोरम का भी गठन किया गया है। जिसमें प्रथम चरण में विभिन्न क्षेत्रों के 40 चयनित व्यक्तियों को मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल तथा नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने स्मार्ट सिटी के नवनिर्मित कार्यों का लोकार्पण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
धवारी में मंगल भवन के जीर्णोद्धार का लोकार्पण
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने नगर निगम क्षेत्रांतर्गत धवारी में डॉ अबेडकर मंगल भवन के 25 लाख रुपये की लागत से किये गये जीर्णोद्धार के पश्चात नवनिर्मित मंगल भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होने मंगल भवन के विभिन्न कक्षों का भ्रमण कर कार्य की गुणवत्ता की सराहना की। इस दौरान नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, महापौर योगेश ताम्रकार, स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत, नगर निगम के अधिकारी तथा पार्षदगण उपस्थित थे। स्पीकर राजेश चतुर्वेदी के धवारी स्थित निवास पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें लड्डूओं से तौला गया।

उप मुख्यमंत्री ने बस स्टैंड में किया लूटेल कैफे का लोकार्पण

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सतना बस स्टैंड में स्मार्ट सिटी और नगर निगम द्वारा पीपीपी मोड पर नवनिर्मित लूटेल कैफे एवं स्मार्ट टॉयलेट का लोकार्पण किया। इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी भी उपस्थित रहीं। नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा पीपीपी मोड पर बस स्टैंड में लूटेल कैफे का संचालन शुरु किया गया है। महापौर ने बताया कि मध्यप्रदेश में इंदौर में 2 लूटेल कैफे संचालित हैं और तीसरा सतना में प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होने बताया कि एक मायने में सतना का लूटेल कैफे हिंदुस्तान का पहला कैफे होगा, जहां दिव्यांगों के बैटरी चलित वाहनों के रिचार्ज की सुविधा है तथा स्मार्ट टॉयलेट उपयोग करने पर 10 रुपये के टोकन मुफ्त चाय और खाने-पीने की वस्तुओं में 10 रुपये की रियायत की सुविधा दी जा रही है।
रीवा रोड पर गहरा नाला में स्वचलित सीढ़ी का लोकार्पण
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अपने सतना प्रवास के दौरान शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने गहरा नाला रीवा रोड में स्मार्ट सिटी द्वारा नवनिर्मित स्वचलित सीढ़ियों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल और नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने विधिवत पूजन कर स्वचलित सीढ़ी का लोकार्पण किया तथा फुट ओव्हर ब्रिज के माध्यम से सड़क पार कर स्वचलित सीढ़ी का उपयोग भी किया। इस दौरान नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, महापौर योगेश ताम्रकार, स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, लक्ष्मी यादव, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत, नगर निगम के अधिकारी तथा पार्षदगण उपस्थित थे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर और एसपी ने समर कैंप में पहुंचकर बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह, समर कैंप का हुआ समापन

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शासकीय स्कूलों के समर कैंप का समापन कलेक्टर अनुराग वर्मा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *