Friday , May 17 2024
Breaking News

Lockdown Again: चीन में फिर बिगड़े हालात, अब हेबई में फूटा कोरोना बम, लॉकडाउन

Lockdown Again:digi desk/BHN/ चीन की लापरवाही के कारण पूरी दुनिया पर कोरोना महामारी का साया मंडरा रहा है। ताजा खबर यह है कि चीन में एक बार फिर हालात बिगड़ना शुरू हो गए हैं। बीजिंग से सटे हेबई प्रांत में कोरोना के डबल मरीज सामने आने के बाद यहां एक बार फिर लॉकडाउन लगा दिया गया है। हाल के महीनों में यह चीन में पहला केस है जब इतना बड़ी संख्या में कोरोना मरीज सामने आए हैं। बुधवार को यहां 92 नए केस की पुष्टि हुई। इस प्रांत के शीज़ीयाज़ूआंग शहर में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। ताजा मामले सामने आने के बाद अधिकारियों ने 11 मिलियन की आबादी वाले इस शहर में एक बार फिर सामूहिक परीक्षण शुरू किया है। शहर के उच्च जोखिम वाले क्षेत्र गाओचेंग जिले में रविवार को 50,000 लोगों के टेस्ट किए गए। यह प्रांत राजधानी बीजिंग के करीब है। आशंका जताई जा रही है कि वायरस यहां से एक बार फिर बीजिंग तक पहुंच सकता है। हेबई में 2022 गेम्स का आयोजन होना है।

भारत में जारी है टीकाकरण का ड्राय रन, जानिए यहां के ताजा आंकड़े

चीन से जहां बुरी खबर है, वहीं भारत में महामारी के खिलाफ जंग जारी है। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर पर टीकाकरण का दूसरा ड्राय रन जार है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 18,139 नए मरीज आए हैं। वहीं 20,539 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट गए हैं। इस दौरान मरने वालों का आंकड़ा 234 रहा। इस तरह भारत में अब तक कुल 1,04,13,417 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 2,25,449 का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एक करोड़ से अधिक यानी 1,00,37,398 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं अब तक देश भर में 1,50,570 मरीज कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

श्रीलंका: नागापट्टिनम और केकेएस के बीच नौका सेवा की बहाली में देरी

श्रीलंका: नागापट्टिनम और केकेएस के बीच नौका सेवा की बहाली में देरी कविता कृष्णमूर्ति को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *