Friday , April 26 2024
Breaking News

Thomas Cup: बैडमिंटन में भारत ने रचा इतिहास, पहली बार जीता थॉमस कप

Thomas Cup final 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ Thomas Cup Badminton: थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। टीम ने पहली बार फाइनल खिताब जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई। वह 14 साल की डिफेंडिंग चैंपियन को हराया। पहला मैच में लक्ष्य सेन ने एंथोनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से हराया। दूसरे मुकाबले में डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 18-21, 23-21, 21-19 से जीत लिया। तीसरा मैच सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत और जोनातन क्रिस्टी के बीच खेला गया। जिसमें किदांबी ने क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से हराया। टीम इंडिया ने मलेशिया और डेनमार्क को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम में मध्‍य प्रदेश के धार के प्रियांशु राजावत भी शामिल हैं।

लक्ष्य सेन ने एंथोनी को हराया

लक्ष्य सेन और एंथोनी सिनिसुका के बीच मुकाबला रोमांच रहा। पहला सेट एंथोनी ने 21-8 से जीता। दूसरा सेट 21-17 से जीतकर लक्ष्य ने मैच बराबर किया। तीसरे सेट 21-16 से जीतकर लक्ष्य ने मैच अपने नाम किया। बता दें इंडोनेशिया का टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार रहा है। टूर्नामेंट में अजेय रही है। भारतीय टीम को शिकस्त ग्रुप स्टेज में चीनी ताइपे के खिलाफ मिली थी।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई, टीम को मिलेगा 1 करोड़ का इनाम

इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुष टीम की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया। भारत के थॉमस कप जीतने से पूरा देश उत्साहित है। हमारी कुशल टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। यह जीत आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।’ वहीं खेल मंत्रालय ने विजेता टीम को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

खेल मंत्री ने दी बधाई

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी विनर टीम को बधाई दी। ट्वीट कर लिखा कि भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को थॉमस कप जीतने पर बधाई। मलेशिया, डेनमार्क और इंडोनेशिया पर लगातार जीत के साथ यह असाधारण उपलब्धि राष्ट्र के सम्मान की बात है। जैसे कि टीम इंडिया ने 14 बार के चैंपियंस इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर अपना पहला कप जीता। इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए टीम को 1 करोड़ के नकद पुरस्कार की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। बधाई हो टीम इंडिया।

 

About rishi pandit

Check Also

एडिलेड से फ्लोरिडा पहुंची पिच, तय किया 22,500 किमी का सफर

फ्लोरिडा  इस साल 01 जून से वेस्टइंडीज और अमरीका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *