Friday , October 30 2026
Breaking News

MP: डेढ़ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, बराती बनकर गांव गए युवक की शर्मनाक करतूत

Madhya pradesh chhindwara chhindwara chhindwara youth raped one and a half year old innocent girl arrested: digi desk/BHN/छिंदवाड़ा/ छिंदवाड़ा जिले में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। युवक बराती बनकर गांव में पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लहूलुहान हुई बच्ची का इलाज जारी है। छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर्रई अंचल के बटकाखापा थाना क्षेत्र के एक गांव में डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि सिंगोड़ी के पास के गांव से बारात बटकाखापा के पास एक गांव में गई थी, जिसमें बराती बनकर छिंदवाड़ा सिविल लाइन निवासी विकास पिता एमएन (25) भी शामिल था। बरात गांव पहुंची और रात करीब 3 बजे जयमाला होने लगी। सारा गांव उसमें व्यस्त था कि तभी आरोपी विकास पीड़ित बच्ची के घर घुस गया और कमरे में सो रही डेढ़ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की जोर से रोने की आवाज सुनकर छत पर खड़ी उसकी नानी नीचे आई और कमरे से आरोपी को निकलते देखा। बच्ची की नानी जब कमरे में गई तो लहूलुहान बिटिया को देखकर शोर मचाया। परिजनों ने किसी तरह विकास को पकड़ा और पहले पिटाई की फिर घर में कैद कर लिया। बच्ची को इलाज के लिए हर्रई अस्पताल ले गए। देर रात गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया है। बच्ची को आगे के इलाज के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर एयरपोर्ट से 13 राज्यों के 17 शहरों के लिए 42 उड़ानें, रोजाना 11 हजार यात्री कर रहे सफर

इंदौर  देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *