Friday , April 26 2024
Breaking News

Rashifal 17 September: मिथुन राशि वालों को होगा धन लाभ, यात्रा के योग बनेंगे, जानिए कैसे बीतेगा आपका शुक्रवार 

मेष-करियर के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बॉस और उच्च अधिकारी आप को भ्रमित कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। नए लोगों से संपर्क बनेगा और दोस्ती करेंगे। प्यार और रोमांस से मन खुश रहेगा।

वृषभ-नौकरीपेशा लोगों की स्थिति में पहले से सुधार होने के योग हैं। नए मौके और ऑफर मिल सकते हैं। जरूरी काम जल्द निपटा लें। लव लाइफ में भरपूर प्यार मिलने वाला है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन-आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी। स्वास्थ्य के लिए व्यायाम पर ध्यान दें। घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। प्रेम के नए रिश्ते बनेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन भी बन सकते है।

कर्क- अपने साथी के साथ भावनात्मक परिवेश में ढल सकते हैं। प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम करने पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आर्थिक रूप अच्छा समय रहेगा। परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकते हैं। यात्रा के भी योग बन सकते हैं।

सिंह-बड़े काम निपटाने में ध्यान दें। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यापार या व्यवसाय के क्षेत्र में आर्थिक उन्नति कर सकते हैं। पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं।

कन्या-वाणी को मधुर रखें और गुस्सा करने से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कर्ज से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। पार्टनर से संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।वैवाहिक जीवन में संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

तुला- किसी भी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों से सलाह पर काम करने से फायदा होगा। खानपान में भी सावधानी रखें। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

वृश्चिक-बिजनेस के सौदे फायदेमंद हो सकते हैं। घर-परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। घर का माहौल भी खुशनुमा हो सकता है। लव पार्टनर को खुशी देने के लिए कुछ नया करने वाले हैं। वैवाहिक जीवन में रिश्ता में खटास आएगा।

धनु-प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। नए मित्र बनेंगे। पारिवारिक समस्या खत्म होगी। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव भी हो सकता है।

मकर-पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। सीधे टकराव से बचने को कोशिश करें। कुछ बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। जीवनसाथी को मनचाहा उपहार दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन में पत्नी के साथ पारिवारिक मसले पर बहस हो सकती है।

कुंभ-नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। दूसरों की मदद करने से फायदा होगा। परिवार के साथ मांगलिक काम हो सकते हैं। रिश्तेदारों व दोस्तों की मदद मिल सकती है। कुछ जातकों को अचानक प्रेम में धोखा मिल सकता है।

मीन-लव लाइफ में अपने जीवन साथी के साथ चल परेशानियां दूर होगी। परिवार में तनाव हो सकता है। किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें और वाणी में मधुरता रखें। किसी अचानक कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

मेष, कर्क, कन्या, धनु और कुंभ राशि के लिए शश राजयोग: अत्यंत शुभ

आज चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक में संचार करने वाले हैं और शनि अपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *