Monday , May 20 2024
Breaking News

Satna: मैहर में अशोक स्तंभ हटाए जाने पर भड़का गुस्सा


प्रदर्शनकारियों ने कहा- यह सब नपाध्यक्ष पति के इशारे पर हो रहा

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मैहर में सम्राट अशोक की स्मृति में लगाया गया अशोक स्तम्भ उखाड़ कर हटा दिए जाने के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। जिसके बाद नाराज लोग सड़कों पर उतर आए हैं और नगर पालिका की इस कार्रवाई के विरोध में धरने पर जा बैठे हैं। मैहर जिला मुख्यालय में जेल रोड के पास चौराहे पर लगा अशोक स्तंभ पिछले दिनों रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। लोगों ने जब जानकारी ली तो पता चला कि स्तम्भ को नगर पालिका के कारिंदों ने हटाया है।

इससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने इसका विरोध जताना शुरू कर दिया। पहले तो बयानबाजियों और ज्ञापन का दौर चला लेकिन जब फिर भी बात नहीं बनी तो सोमवार को भीम आर्मी, बसपा, अशोक पार्टी और अन्य राजनैतिक – सामाजिक संगठनों के लोग सड़क पर उतर आए। जहां अशोक स्तम्भ स्थापित था, उसी चौराहे पर एकत्र हो कर लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए। नाराज प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिस चौराहे पर अशोक स्तंभ स्थापित था। वहां स्वर्णकार समाज के महाराजा अजमीढ़ का चौराहा बनाने की मंजूरी नगर पालिका ने दे दी है। हालांकि, अशोक स्तंभ हटाने का कोई आदेश कहीं दिखाई-सुनाई नहीं पड़ा। प्रदर्शनकारियों का आरोप यह भी है कि यह सब कुछ नगर पालिका अध्यक्ष के भाजपा नेता पति के इशारे पर किया गया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर आज

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तर पर वृद्धजनों का स्वास्थ्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *