Wednesday , July 3 2024
Breaking News

खरीदी केंद्र पर रखी लाखों की धान बारिश से भीगी, नहीं किए गए थे बचाव के इंतजाम

दमोह
दमोह जिले में पिछले दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के कारण सर्दी बढ़ गई है। इससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। वही, बारिश के कारण नुकसान होना भी शुरू हो गया है।

दरअसल, इस समय जिले के कई ब्लॉक में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी चल रही है। गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश के चलते यहां रखी लाखों रुपये की धान पानी में भीग  गई। इससे शासन को काफी नुकसान हुआ। लेकिन, धान के भीगने में खरीदी करने वाले प्रबंधकों की लापरवाही भी सामने आ रही है। क्योंकि, पिछले 15 दिनों से मौसम खराब चल रहा है। इसके बाद भी धान को पानी से बचाने के लिए किसी भी प्रकार के इंतजाम नहीं किए गए। ऐसे में बारिश होने पर खरीदी केंद्र पर रखी धान भीग गई।  

कहां हो रही धान की खरीदी
दमोह के जबेरा ब्लॉक, कुम्हारी और तेंदूखेड़ा ब्लॉक के कई केंद्र पर धान की खरीदी चल रही है। यहां किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। पहले उसे सर्वेयर द्वारा परेशान किया जा रहा था। वही, अब उसकी उपज पानी में भीग रही है। जबेरा ब्लॉक के बनवार खरीदी केंद्र में रखी धान की बोरियों के चारों ओर पानी भर गया। यही हालत तेंदूखेड़ा ब्लॉक के सर्रा खरीदी केंद्र की भी है। मौसम वैज्ञानिकों के बताएं अनुसार अगर चार दिन तक इसी तरह बारिश होती रही तो खराब होने वाली लाखों की धान का आंकड़ा करोड़ों में पहुंच सकता है।

About rishi pandit

Check Also

MP: इंदौर के आश्रम में पांच बच्चों की मौत, 29 भर्ती,ठहाके लगाने वाले SDM को हटाया

Madhya pradesh indore indore news shri yougpurush dham baudhik vikas school: digi desk/BHN/ इंदौर/ इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *