Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: जनसुनवाई में 13 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ऋषि पवार एवं डिप्टी कलेक्टर गोविंद सोनी ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए 13 आवेदकों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में जमीन का सीमांकन कराने, अनुकंपा नियुक्ति, गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, खाद्यान पात्रता पर्ची, दाखिल-खारिज कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध कब्जा हटाने, राशन कार्ड बनाने, विद्युत समस्या, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, जमीन का कब्जा दिलाने, चिकित्सा सहायता, रोजगार दिलाने, भरण-पोषण और संबल योजना के लाभ संबंधी आवेदन लेकर आवेदक जनसुनवाई में पहुंचे।


मैहर की जनसुनवाई में प्राप्त हुये 21 आवेदन

मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में मैहर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड और पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने 21 आवेदकों की समस्याओं पर सुनवाई की। आवेदकों से शिकायतों के प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई करते हुये निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही आवेदनकर्ताओं को शिकायत का निराकरण हो जाने का आवश्वासन दिया। इस मौके पर एसडीएम मैहर सुरेश जादव, सीईओ प्रतिपाल बागरी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में ग्राम सोनवारी के आवदेनकर्ता भगवान दीन ने बताया कि अपने खेत में मवेशी चराने के दौरान विद्युत मंडल के कर्मचारियो ने प्रकरण पंजीबद्ध कर दिया गया है। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारी को मामले की जांच सौंपते हुये भगवानदीन के प्रकरण का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार ग्राम घुनवारा की दुलारी बाई साहू द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई कि आशा देवी और संजू साहू ने प्रताड़ित करते हुये घर से निकाल दिया है। जिसे देखने वाला उसका कोई नहीं है। जिस पर संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार को तत्काल जांच करने और मामले का जल्द से जल्द निराकरण करने के लिए आदेशित किया गया।

सेक्टर अधिकारियों की ड्यूटी में परिवर्तन

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा द्वारा पंचायत उप निर्वाचन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने सेक्टर अधिकारी तैनात किये हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्राम पंचायत झोंटा के वार्ड क्रमांक 7, ग्राम पंचायत हिलौंध और गुढ़ा के सेक्टर अधिकारियों की ड्यूटी परिवर्तन करते हुये नवीन सेक्टर अधिकारी नियुक्त किये हैं। जारी आदेशानुसार मझगवां जनपद की ग्राम पंचायत झोंटा के वार्ड क्रमांक 7 के लिये सहायक यंत्री केपी सिंह, नागौद जनपद की ग्राम पंचायत हिलौंधा के लिये परियोजना अधिकारी इंद्रभूषण तिवारी तथा उचेहरा जनपद की ग्राम पंचायत गुढ़ा के लिये सीडीपीओ रविकांत शर्मा को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। सेक्टर अधिकारियों के साथ एक-एक चिकित्सा अधिकारी की भी नियुक्ति की गई है।
गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2023 के लिये जारी कार्यक्रमानुसार पंच और सरपंद पदों का मतदान 5 जनवरी को होगा। जिले में पंचायत उप निर्वाचन संपन्न कराने सेक्टर अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी एवं मतदान दल 4 जनवरी 2024 को प्रातः 7 बजे जनपद पंचायत मुख्यालय से मतदान केंद्र के लिये प्रस्थान करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *