Sunday , July 7 2024
Breaking News

wellcome 2021:साल के आखिरी दिन महाकाल के दर्शन को उमड़े भक्त, भस्मारती में दिखा अद्भुत रूप

Happy New Year 2021:digi desk/BHN/  धर्मधानी उज्जयिनी में अंग्रेजी नववर्ष 2021 का स्वागत सनातन धर्म परंपरा से होगा। साल के अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन को पहुंच रहे हैं। गुरुवार सुबह भस्मारती में बाबा महाकालेश्वर का अद्भुत रूप दिखा। भक्त नए साल 2021 के पहले दिन की शुरुआत भी महाकाल मंदिर सहित अन्य देवस्थलों पर दर्शन के साथ करेंगे। इसे देखते हुए मंदिरों में विशेष तैयारी की गई है। चामुंडा चौराहा स्थित प्रसिद्ध श्री क्षत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर में स्वर्ण महल की झांकी सजाई जाएगी। इधर चिंतामन गणेश मंदिर में भगवान चिंतामन गणेश को छप्पन पकवानों का भोग लगाया जाएगा।

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में साल के पहले दिन 35 हजार से अधिक भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम किए हैं। दर्शनार्थी मंदिर के एप व वेबसाइट पर दर्शन की अग्रिम बुकिंग करा सकते हैं। जो श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर सकते हैं। उनके लिए मंदिर प्रशासन स्पॉट बुकिंग की सुविधा शुरू की है। मंदिर के फैसिलिटी सेंटर के नजदीक स्पॉट बुकिंग का काउंटर है। दर्शनार्थी काउंटर पर जाकर नि:शुल्क स्पॉट बुकिंग का सकते हैं। स्पॉट बुकिंग के लिए श्रद्धालु के पास स्वयं का आइडी होना अनिवार्य है।

सुबह पांच बजे भोग

चामुंडा माता मंदिर के पुजारी पं.सुनील चौबे ने बताया नववर्ष के पहले दिन माता का दरबार स्वर्ण महल के रूप में दमकेगा। मां चामुंडा का स्वर्ण रूप में श्रृंगार होगा। सुबह 5 बजे माता को छप्पन पकवानों का भोग लगाकर आरती की जाएगी। भक्तों को सुबह 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक हलवा प्रसाद का वितरण होगा। भक्त दिनभर छप्पन भोग मनोरथ के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं को 2 जनवरी को छप्पन भोग प्रसादी का वितरण होगा।

पूर्ण रूप में सजेंगे चिंतामन गणेश

चिंतामन गणेश मंदिर में साल के पहले दिन भगवान चिंतामन गणेश भक्तों को पूर्ण स्वरूप में दर्शन देंगे। पं.शंकर पुजारी ने बताया सुबह 5 बजे भगवान चिंतामन गणेश का अभिषेक पूजन कर चोला श्रृंगार किया जाएगा। पश्चात दर्शन का सिलसिला शुरू होगा। सुबह 8 बजे भगवान पूर्ण स्वरूप में श्रृंगारित होंगे। इसके बाद छप्पन पकवानों का भोग लगाकर आरती की जाएगी। सुबह से रात 10 बजे भक्तों को भगवान के दर्शन होंगे।

हरसिद्धि में सजेगी दीपमालिका

देश के 52 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में साल के पहले दिन दीपमालिका प्रज्वलित की जाएगी। प्रबंधक अवधेश जोशी ने बताया मंदिर में भक्तों के सहयोग से दीपमालिका प्रज्वलित की जाएगी। जनवरी 2021 में पहली बार पूरे माह दीपमालिका की बुकिंग है। देश विदेश के भक्तों ने बुकिंग करा रखी है। इसलिए 1 से 31 जनवरी तक प्रतिदिन संध्या काल दीपमालिका प्रज्वलित की जाएगी।

इस्कॉन में भजन कीर्तन

भरतपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर में गुरुवार 31 दिसंबर को रात्रि 12 बजे तक भजन कीर्तन होंगे। रात 12 बजे नए साल का आगाज होते ही भक्तों को हलवा प्रसादी का वितरण होगा। पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया भगवान श्रीकृष्ण के आगन में भक्तों का महाप्रसादी का वितरण कर अंग्रेजी नववर्ष की शुरुआत की जाएगी।

 

About rishi pandit

Check Also

सपने में सांप के रंग का मतलब

स्वप्न शास्त्र में स्वप्न के अर्थ वर्णित किए गए हैं। ये बताता है कि सपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *