Monday , April 7 2025
Breaking News

Satna: विकसित भारत संकल्प को लेकर ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा मैराथन दौड़ संपन्न

  • कृषि, कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के विद्यार्थी हुए शामिल
  • कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने किया शुभारंभ


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ विकसित भारत 2047 के गौरवशाली लक्ष्य को लेकर गुरुवार को महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि, कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के विद्यार्थी विकसित भारत मैराथन दौड़ में शामिल हुए। कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने इसका शुभारंभ किया।
छात्र कल्याण अधिष्ठान के समन्वयन में आयोजित यह विशेष मैराथन दौड़ स्फटिक शिला परिसर स्थित खेल परिसर और कृषि परिसर से पृथक पृथक शुरू हुई। दोनों मैराथन दौड़ दल सतना मार्ग के न्यायालय तिराहे में सभा के रूप में परिवर्तित हो गए। इस अवसर पर कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने अपने उद्बोधन में विकसित भारत 2047 के महत्त्व पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो मिश्रा ने कहा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की कार्य योजना के अनुरूप विकसित भारत 2047 लक्ष्य प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। मैराथन कार्यक्रम का समन्वयन प्रो एसके त्रिपाठी अधिष्ठाता छात्र कल्याण और संयोजन डॉ विनोद कुमार सिंह, खेल अधिकारी ने किया। मैराथन कार्यक्रम की अनुशासन टीम में प्रो डीपी राय और सीपी बस्तानी तथा मैराथन दौड़ के तकनीकी सपोर्ट मे डॉ उमेश कुमार शुक्ला, डॉ श्याम सिंह गौर, विजय सिंह, धनंजय सिंह शामिल रहे। आयोजन में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *