Tuesday , June 18 2024
Breaking News

कभी विकेटकीपर बनना चाहते थे Mitchell Starc, अब बने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

नई दिल्ली
आईपीएल 2024 ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क पर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा दांव लगा है। हार्दिक पांड्या को रिलीज करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने आखिरकार अपनी तेज गेंदबाजी को दमदार बनाने के लिए मिशेल स्टार्क पर 24.75 करोड़ का दाव लगाया है। स्टार्क के लिए मुख्य टक्कर गुजरात और केकेआर में रही थी। गुजरात भी इस स्टार प्लेयर को लाने के लिए अंत तक बोली पर अड़ी रही लेकिन अंत में कोलकाता बाजी मारने में सफल रही।

क्लब कोच ने ग्लव्स छीनकर थमाई गेंद
लंबे, दुबले-पतले मिशेल स्टार्क जब 14 साल के थे तो वह विकेटकीपर बनने के लिए मैदान पर उतरे थे। तब क्लब कोच ने उनकी कदकाठी के हिसाब से उन्हें गेंदबाजी करने की सलाह दी। उन्होंने उन्हें विकेटकीपिंग छोड़कर गेंदबाजी की प्रेक्टिस करवानी शुरू कर दी थी। कुछ ऐसा ही एमआरएफ के टैलेंट सर्च आपरेशन में तीन दशक पहले भी हुआ था। जब न्यूजीलैंड के धुरंधर डेनिस लिली ने एक 14 साल के लड़के को गेंदबाज छोड़कर बल्लेबाजी के लिए कहा था। वह प्लेयर बाद में सचिन तेंदुलकर के रूप में जाना गया।

4 फ्रेंचाइजियों ने लगाई बोली
स्टार्क पर सबसे पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई थी। इसके बाद मुंबई इंडियंस भी इस वार में कूद गई। दोनों फ्रेंचाइजियां इस बोली को 9.60 करोड़ तक ले गईं जहां से दिल्ली और मुंबई दोनों पीछे हट गईं। कोलकाता ने बोली 9.80 से शुरू की। इसके बाद गुजरात टाइटंस भी बोली में कूद गई। दोनों अंत तक सलाह मशविरा करते दिखे। कोलकाता की ओर से जहां गौतम गंभीर स्टार्क के लिए आश्वस्त दिख रहे थे तो वहीं, गुजरात के लिए आशीष नेहरा ने भी प्रबंधन को प्रभावित करने में लगे रहे। आखिरी 24.75 करोड़ पर जब बोली खत्म हुई तब तक रिकॉर्ड बन चुका था।

 मिशेल स्टार्क पर एक नजर
टेस्ट : 83 मैच, 338 विकेट
वनडे : 121 मैच, 236 विकेट
टी20 : 58 मैच, 73 विकेट
आईपीएल : 27 मैच, 34 विकेट

 

आईपीएल ऑक्शन के सबसे महंगे प्लेयर
मिशेल स्टार्क : 24.75 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स साल 2023 में)
पैट कमिंस : 20.50 करोड़ (पंजाब किंग्स साल 2023 में)
सैम कुरेन : 17.50 करोड़ (मुंबई इंडियंस साल 2023 में)
बेन स्टोक्स : 16.25 करोड़ (चेन्नई सुपर किंग्स साल 2023 में)
क्रिस मॉरिस : 16.25 करोड़ (राजस्थान रॉयल्स साल 2021 में)
निकोल्स पूरण : 16.00 करोड़ (लखनऊ सुपर जायंट्स साल 2023 में)
युवराज सिंह :16.00 करोड़ (दिल्ली डेयरडेविल्स साल 2015 में)
पैट कमिंस : 15.50 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स साल 2020 में)
ईशान किशन : 15.25 करोड़ (मुंबई इंडियंस साल 2020 में)
कायल जेमिनसन : 15.00 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु साल 2020 में)
बेन स्टोक्स : 14.45 करोड़ (राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स साल 2020 में)

About rishi pandit

Check Also

विंबलडन चैंपियन वोंद्रोसोवा ने ग्रास कोर्ट सत्र की शुरुआत बर्लिन में जीत के साथ की

बर्लिन विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा ने अपने ग्रास कोर्ट सत्र की शुरुआत बर्लिन लेडीज ओपन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *