Wednesday , July 3 2024
Breaking News

प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर हत्या, तड़प तड़प कर निकला युवक का दम

पटना
बिहार के बक्सर में एक युवक की प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।  शहर के धोबी घाट मोहल्ले में बेरहमी से पिटाई कर उसे अधमरा हालत में फेंक दिया गया। बुरी तरह से जख्मी युवक ने तड़प तड़प कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय नगर थाना कांड के छानबीन में जुट गई है।

मृत  युवक की पहचान हो गई है। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम  रामेश्वर ओझा था। वह इटाढ़ी  रहने के रहने वाले संतोष ओझा का 31 वर्षीय पुत्र था। हत्या के कारण को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। पर  पुलिस को आशंका है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग में की गयी है। मृतक का किसी महिला के संबंध था। घटना की सूचना पर परिजन पहुंच गए। बक्सर नगर पुलिस इस घटना की गहनता के साथ जांच में जुट गई है।

मृतक के पिता संतोष ओझा ने बताया कि रविवार को रामेश्वर धर्मपुरा से बक्सर स्थित नया बजार अपने फुआ के यहां जाने के लिए निकला था। इसके बाद रात में किसी समारोह में शामिल होने के लिए गया।  रात को वह घर नहीं लौटा। सुबह में उसके जख्मी होने की सूचना मिली और बताया गया कि धोबी घाट के 6 नंबर गली में गंभीर हालत में तड़प रहा है।

आनन फानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां रामेश्वर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि युवक की बेरहमी से पिटाई की गई है क्योंकि शरीर पर जगह जगह निशान है। युवक की शादी हो चुकी है जिससे एक बेटी भी है। घटना के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा दी गयी जानकारी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधी गिरफ्त में होंगे। पुलिस के अनुसार परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि परिजनों ने मौखिक तौर पर कुछ आरोपियों के नाम बताए हैं। उनका सत्यापन किया  जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

हाथरस भगदड़ मामले में आयोजकों और सेवादारों पर FIR, बाबा आरोपी नहीं

हाथरस हाथरस सतसंग में श्रृद्धालुओं की मौत के मामले में मुख्य प्रवचनकर्ता सूरजपाल उर्फ़ भोले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *