सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 16 दिसंबर से 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत स्तरीय क्रियान्वयन समितियां और नगरीय क्षेत्र में निकायवार क्रियान्वयन समितियां गठित कर दी है।
कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा जारी आदेशानुसार जनपद स्तरीय समितियों में संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अध्यक्ष, संबंधित जनपद के सीईओ को सदस्य, सचिव, संबंधित अनुभाग के एसडीओ कृषि सदस्य तथा सभी विभागों के जनपद स्तरीय विभागीय प्रमुख अधिकारी इन समितियों के सदस्य होंगे।
नगरीय क्षेत्रों में नगर परिषद, नगर पालिका स्तर पर अभियान के क्रियान्वयन के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सदस्य सचिव, एसडीओ कृषि को सदस्य तथा सभी खंड स्तर के विभाग प्रमुख अधिकारियों को क्रियान्वयन समिति में सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार ग्राम स्तरीय क्रियान्वयन समिति में संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच अध्यक्ष होंगे। ग्राम पंचायत सचिव, सदस्य सचिव तथा ग्राम पंचायत स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारी इस समिति के सदस्य होंगे।
नगर निगम की समिति में कलेक्टर स्वयं अध्यक्ष होंगे
जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर अनुराग वर्मा ने नगर निगम स्तर पर भी क्रियान्वयन समिति का गठन किया है। इसके अनुसार कलेक्टर अनुराग वर्मा समिति में अध्यक्ष तथा आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत सदस्य सचिव होंगे। समिति में अपर कलेक्टर ऋषि पवार और सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।
जिला स्तरीय समिति में सीईओ जिला पंचायत सदस्य सचिव होंगे
सतना जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिला स्तरीय समिति भी गठित की है। जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति में सीईओे जिला पंचायत डॉ. परीक्षित झाडे सदस्य सचिव होंगे। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर अनुराग वर्मा होंगे। समिति के सदस्यों में अपर कलेक्टर ऋषि पवार, एसडीएम गौतम शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी परमित कौर तथा समस्त विभागों के जिला अधिकारी सदस्य होंगे। यह समिति संपूर्ण जिले में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन के लिए उत्तरदायी होगी।
सभी विभागों को सहभागिता के निर्देश
कलेक्टर अनुराग वर्मा ने सतना जिले में 16 दिसंबर से 26 जनवरी 2024 तक आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और सफलतापूर्वक अभियान के क्रियान्वयन करने के निर्देश समस्त विभाग प्रमुख अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सीईओ जनपद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद, नगर पालिका एवं आयुक्त नगर निगम को भी पत्र लिखकर शासन के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियान को सफल बनाने की निर्देश दिए हैं।
पोर्टल पर डाटा फीडिंग का दिया गया प्रशिक्षण
सतना जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 16 दिसंबर से 26 जनवरी तक शहर के वार्डों और ग्राम पंचायत स्तर तक किया जाएगा। कलेक्टर अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संकल्प यात्रा के पोर्टल पर डाटा फीड करने संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कलेक्टर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत सरकार का महत्वपूर्ण अभियान है। जिसके माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अभियान का क्रियान्वयन गंभीरता से करें और रिपोर्टिंग समय पर करें। भारत सरकार के पोर्टल पर नियमित रूप से सावधानी पूर्वक जानकारी फीड की जाए। अभियान की जानकारी आईईसी प्रचार रथ के संबंधित ग्राम में पहुंचने के दो दिवस पूर्व से ग्रामवासियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दें।
सतना, मैहर के आठ जनपदों में यहां से शुरू होगी संकल्प यात्रा
सतना और मैहर जिले के सभी आठ विकासखंडों में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत 16 दिसंबर को होगी। कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में सभी यात्राओं के लिए रूट चार्ट तैयार कर शिविर स्थल और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी तय कर लिए गए हैं।
इसके अनुसार सतना जिले में 16 दिसंबर को विकासखंड सोहावल में ग्राम पंचायत खनगढ़, करसरा, सेमरिया, नागौद जनपद पंचायत में ग्राम पंचायत में मडई, तेन्दुनी-मोटवा, कल्पा, मझगवां जनपद पंचायत में नगर परिषद चित्रकूट, उचेहरा जनपद में पुरैना और पहाड़ी ग्राम पंचायत तथा रामपुर बाघेलान जनपद क्षेत्र में ग्राम पंचायत चूंदखुर्द, अकौना और इटौर से विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ होगी। मैहर जिले में 16 दिसंबर को विकासखंड मैहर की ग्राम पंचायत झुकेही, करौंदिया, पलौहा, सभागंज, अमरपाटन विकासखंड में नगर परिषद अमरपाटन और विकासखंड रामनगर में ग्राम पंचायत मनकहरी और देवरा से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की जाएगी
