Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: किसान के घर के सामने से चोरी हुई 145 बोरियां, कोठी क्षेत्र में धान चोर गिरोह सक्रिय

पिछले दिनों शिवसागर से भी हुई थी चोरी, जांच में जुटी पुलिस

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का काम शुरू होते ही चोरी के मामले भी बढऩे लगे। हाल ही में कोठी थाना क्षेत्र के पोंडी गांव में किसान के घर के सामने रखी धान की 145 बोरियां अज्ञात चोर उठा ले गए। इस मामले में किसान ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर मामले की विवेचना कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया गया है कि किसान रावेन्द्र सिंह के पुत्र विवेक सिंह के द्वारा थाने में लिखित रिपोर्ट की गई है। जिसके बाद कोठी थाना प्रभारी रोहित यादव सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और पीडि़त किसान के बयान दर्ज किए। बताया गया है कि धान को सुखवाने के पश्चात उन्होंने बोरियों में भरकर धान रख दी थी। रात में परिवार के सब लोग घर के अंदर सो रहे थे, इसी दौरान अज्ञात लोगों के द्वारा चोरी कर ली गई। सुबह जब परिजन बाहर आए तो धान की बोरियां नहीं मिलीं जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।

घर पर बाहर से लगा दिया था लॉक
शिकायत में बताया गया है कि अज्ञात आरोपियों ने पूरी प्लानिंग कर रखी थी। उनके द्वारा धान चोरी करने से पहले घर के दरबाजे को बाहर से लॉक कर दिया गया था, ताकि अगर कोई आहट सुनकर जगे भी तो भागने का पूरा मौका रहे। इस घटना के बाद से क्षेत्र के किसानों में काफी दहशत है। क्योंकि खेतिहर किसानों की धान यूं ही खुले में रखी रहती है।

साल भर की मेहनत पर फिरा पानी
किसान रावेन्द्र सिंह के बेटे ने बताया कि चार महीने की कठिन मेहनत के बाद 145 बोरी धान पैदा हुई थी। इसी धान से उनके परिवार के जरूरी खर्चे निकलने थे, लेकिन चोरों ने उस पर भी हाथ साफ कर दिया। उन्होंने पुलिस ने गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद घटना स्थल का मुआयाना किया गया है। प्रकरण के जांच के उपरांत आवश्यक कार्रवाई होगी। इससे पहले चार तारीख को शिवसागर में चोरी हो चुकी है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *