Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: क्रेशर में फंसा मजदूर, शरीर के हुए कई टुकड़े, मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों के किया हंगामा

नादान थाना क्षेत्र के बरहिया में संचालित है क्रेशर


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मैहर जिले के नादान थाना अंतर्गत बरहिया गांव में संचालित क्रेशर मशीन में फंस कर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मशीन में फंसे श्रमिक के शरीर के कई टुकड़े हो गए। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा पर उतर आए। मजदूर की पहचान जयपाल पटेल 50 वर्ष बताई जा रही है,जो की रात के समय क्रेशर मशीन में काम कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक नादान थाना क्षेत्र के बरहिया गांव में संचालित यह क्रेशर मशीन मैहर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे धर्मेश घई का है जबकि एग्रीमेंट के तौर पर शिशिर शुक्ला के द्वारा संचालन किया जाता है । रात के वक्त नियम विरुद्ध तरीके से पत्थर तोडऩे का काम किया जाता है ,ऐसे में यहां हर समय हादसे की संभावना बनी रहती है। क्रेशर मशीन में मजदूर की मौत होने पर सीएसपी मैहर सहित थाने की फोर्स मौके पर पहुंची।

परिजनों ने मांगा 30 लाख का मुआवजा

क्रेशर में फंसकर जिस श्रमिक के शरीर के टुकड़े टुकड़े हो गए उसके परिजनों ने हंगामा करते हुए क्रेशर संचालक से 30 लाख रुपए का एक मुस्त मुआवजा मांगा। इसके अलावा मृतक के परिवार में से एक सदस्य को नौकरी भी मांगी है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई समझौता नहीं हो पाया है, ऐसे में हंगामा का दौरा जारी रहा।

कटर से काटी गई मशीन

बताया जाता है कि श्रमिक के शव को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन का उपयोग करना पड़ा। बताया जाता है कि मशीन के कुछ पार्ट्स काटे गए तब जाकर शव को बाहर निकाला गया। इस मामले में पंचनामा और पीएम के उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *