Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण, विधि-सम्यक मतदान संपन्न, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जताया आभार


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के सभी विधानसभाओं में स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुगम और पारदर्शी तरीके व शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने जिले में निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों-कर्मचारियों सहित आम नागरिकों, मतदाताओं, सुरक्षा बलों, मीडिया कर्मियों आदि के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन कार्य से संबद्ध प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, जिला अधिकारियों और कर्मचारियों के सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी शासकीय कर्मियों की लगन, निष्ठा और कड़ी मेहनत की वजह से जिले के सभी मतदान केन्द्रों में शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न हुआ।
कलेक्टर श्री वर्मा ने विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं, 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं द्वारा मतदान के पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के लिये आभार जताया है। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि निर्वाचन की आचार संहिता लगने के पहले से जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों ने निर्विघ्न चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए जो मेहनत की थी वह फलीभूत हुई है। कलेक्टर श्री वर्मा ने इसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी शासकीय कर्मियों की सराहना की है।
कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्वाचन कार्य के कव्हरेज में रचनात्मक सहयोग प्रदान करने के लिए जिले के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।


आईटीबीपी फोर्स के जवानों को दी विदाई

जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने निर्वाचन आयोग द्वारा केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती मतदान केंद्रों में की गई थी। सुरक्षा बलों की विभिन्न कंपनियों ने मतदान कार्यक्रम को संपन्न कराने मतदान दलों की रवानगी, मतदान केंद्रों में मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा एवं मतदान दलों की सकुशल वापसी का मोर्चा संभाले रखा। मतदान कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के बाद आईटीबीपी के जवानों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुये विदाई दी। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डाॅ परीक्षित झाड़े एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि पवार उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *