Thursday , May 9 2024
Breaking News

MP Assembly Election : MP में पिछले तीन चुनावों का रिकार्ड टूटा, करीब 75 % से अधिक मतदान, महिलाओं में दिखा भारी उत्साह

  • मप्र में पिछले तीन चुनावों का रिकार्ड टूटा, 80 प्रतिशत से अधिक मतदान
  • वर्ष 2018 में 75.63 प्रतिशत हुआ था मतदान, महिलाओं में देखा गया भारी उत्साह
  • मतदान के दिन प्रदेश की इन सीटों पर रही हलचल

Elections madhya pradesh madhya pradesh election 2023 voting on 230 record broken in mp more than 80 percent voting: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्य प्रदेश में शुक्रवार को पिछले तीन विधानसभा चुनाव में हुए मतदान का रिकार्ड टूट गया। अब तक जारी आकड़ों के मुताबिक मतदाताओं ने करीब 75 प्रतिशत मतदान कर कीर्तिमान बनाया है। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ लगनी प्रारंभ हो गई थी, जो समय बीतने के साथ बढ़ती गई। मतदान का समय (शाम छह बजे) खत्म होने के बाद भी कई केंद्रों पर लंबी लाइन लगी हुई थी। महिलाओं में सुबह से ही मतदान को लेकर अच्छा उत्साह देखा गया।कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच छिटपुट हिंसक झड़प भी हुई।

ऐसा रहा बीते वर्षों में मतदान प्रतिशत

बता दें, परिसीमन के बाद हुए विधानसभा चुनावों यानी वर्ष 2008 में 69.52 प्रतिशत, वर्ष 2013 में 72.69 प्रतिशत और वर्ष 2018 में 75.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। बालाघाट जिले के सोनेवानी मतदान केंद्र में सबसे कम 42 मतदाता हैं। यहां 100 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह साढ़े पांच बजे 64,626 मतदान केंद्रों पर माकपोल हुआ, इसके बाद सात बजे से मतदान की शुरुआत हुई।

कांग्रेस पार्षद सलमान की हत्या
छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ही गाड़ी से कुचलकर कांग्रेस पार्षद सलमान खान की हत्या का मामला सामने आया। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया को सलमान की मौत का जिम्मेदार बताया। अरविंद पटेरिया सहित 20 लोगों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिमनी में गुटों में विवाद

मुरैना में केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर के विधानसभा क्षेत्र दिमनी के मिरघान पोलिंग बूथ पर दो गुटों में विवाद में दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार फायरिंग भी हुई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने गोली चलने की घटना से इन्कार किया। भिंड के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी डा. गोविंद सिंह के भांजे राहुल भदौरिया के गांव मानहढ़ में भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला को कुछ लोगों ने घेर लिया। पथराव में राकेश शुक्ला को हल्की चोट भी आई। उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए उनके गार्ड को गोली भी चलानी पड़ी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई

विधानसभा क्षेत्र इंदौर-4 से भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ ने लाठी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। एकलव्य के विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है। नक्सल प्रभावित जिलों में तीन बजे तक हुआ मतदान प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मंडला और डिंडौरी के छह विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान कराया गया।

सर्वाधिक यहां हुआ मतदान

बालाघाट जिले के बैहर विधानसभा क्षेत्र में 80.38 प्रतिशत मतदान रहा, जो पिछले चुनाव में 80.72 था। इसी तरह लांजी में 75.07 प्रतिशत मतदाताओं वोट डाला जबकि 2018 में यह 81.78 प्रतिशत था। परसवाड़ा में 81.56 प्रतिशत मतदान हुआ। यहा पिछली बार 82.82 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। मंडला जिले के बिछिया में 73.11, मंडला में 71.76 और डिंडौरी जिले में 78.31 प्रतिशत मतदान रहा। यहां वर्ष 2018 में क्रमश: 78.56, 78.90 और 80.17 प्रतिशत मतदान हुआ था।

About rishi pandit

Check Also

एक मजबूर बाप ! नहीं मिला शव वाहन,टोकनी में बेटे को लेकर गांव पहुंचा किसान

 डिंडौरी  डिंडौरी जिला भुरका गांव में घर में लगी आग की चपेट में आकर चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *