Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: सभी काम छोड़कर 17 नवंबर को सबसे पहले मतदान

जिले के मतदाताओं को स्वीप के तहत किया जा रहा जागरुक


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना और मैहर जिले की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। जिसके लिये जिलेभर में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरुकता अभियान के माध्यम से जिले के मतदाताओं को 17 नवंबर के दिन सभी काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करने के लिये जागरुक किया जा रहा है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये चलाये जा रहे मतदाता जागरुकता अभियान की गतिविधियों को जिले के मतदाताओं तक पहुंचाने में शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें। इसके साथ ही सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर, कैंपस एबेंसडर, पार्टनर विभाग, गैर-सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ विद्यालयीन और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं का भी सहयोग लिया जा रहा है।
स्वीप गतिविधि के तहत मंगलवार को शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा सतना शहर अंतर्गत विभिन्न प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया। इसके साथ ही निजी उद्यम उपक्रम प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड में कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों से 17 नवंबर को मतदान करने के लिये जागरुक किया गया। इसी प्रकार विट्स कॉलेज सतना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा धार्मिक स्थलों में दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक करते हुए आगामी 17 नवम्बर को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। मतदाता जागरुकता अभियान के क्रम में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमरपाटन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा ग्राम पंचायत रैकवार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे गांव में मतदाता जागरूकता नारों के साथ रैली निकाली गई तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर मतदाताओं को निर्भीक, निष्पक्ष होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
गौरतलब है कि जिले की विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर को होने वाले मतदान में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को लोकतंत्र के प्रति जागरुक करने सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरुकता अभियान की विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दीवाल लेखन, रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता, मानवश्रृंखला, पैदल रैली, साइकिल रैली एवं बाइक रैली के आयोजन किये जा रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर, कैंपस एबेंसडर, पार्टनर विभाग, गैर-सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ विद्यालयीन और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं का भी सहयोग लिया जा रहा है।

मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतदान के लिए महज 2 दिन का समय बचा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन के लिये घोषित कार्यक्रमानुसार 17 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगी। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के लिये संपूर्ण जिले में आदर्श आचरण संहिता भी प्रभावशील है। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसे व्यक्ति एवं राजनैतिक पदाधिकारी जो निर्वाचन क्षेत्र के बाहर से आए हैं और जो निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, उन्हें मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व उस निर्वाचन क्षेत्र में मौजूद नहीं रहना चाहिए। उन्होने चित्रकूट में चल रहे दीपावली अमावस्या मेले में शामिल होने आये बाहरी श्रद्धालुओं को भी 15 नवंबर को हर हाल में अपने गंतव्य को रवाना हो जाने के लिये कहा है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *