Friday , October 30 2026
Breaking News

MP: चालक को झपकी आई, खड़े ट्रक से टकराई बस, तीन की मौत, 25 घायल

  1. पुलिस ने किसी तरह बस में फसे यात्रियों को बाहर निकाला
  2. 108 वाहन से मंडला जिले के नैनपुर व मंडला में उपचार के लिए भेजा गया
  3. जिन यात्रियों को हल्की चोंटे आई थीं वे अन्य साधन से अपने गंतव्य की ओर चले गए

Madhya pradesh seoni driver dozed off bus collided with parked truck three dead 25 injured: digi desk/BHN/सिवनी/ जिले के केवलारी थाना क्षेत्र के खैररांजी गांव के पास शुक्रवार तड़के 3.30 बजे नागपुर से मंडला जा रही यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 25 से अधिक घायल हो गए।घायलों को उपचार के मंडला व नैनपुर में भर्ती कराया गया है। बस में ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग सवार थे, जो त्योहर मनाने नागपुर से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

बस क्रमांक एमएच 40 एके 6699 मंडला से नागपुर की ओर जा रही थी

केवलारी थाना प्रभारी किशोर वामनकर ने बताया है कि विजयंत ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमएच 40 एके 6699 मंडला से नागपुर की ओर जा रही थी। 3.30 बजे केवलारी से करीब 20 किलोमीटर दूर खैररांजी गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 4170 में बस पीछे से टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस व ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस ने किसी तरह बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला

बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।हादसे में मौके पर ही मंडला जिले के तिजोरा बिछिया निवासी मनीष यादव (35), संतोष तेकाम (30) और विपिन नंदा (35) की मौत हो गई। सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने किसी तरह बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को 108 वाहन से मंडला जिले के नैनपुर व मंडला में उपचार के लिए भेजा गया।

तेज रफ्तार थी बस

बस काफी तेज रफ्तार में दौड़ रही थी। वहीं बस में सवार यात्रियों के अनुसार सुबह होते समय करीब 3.30 बजे ट्रक के चालक को झपकी आ गई जिससे बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। केवलारी थाना प्रभारी किशोर वामनकर ने बताया है कि सुचना पर पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब 20 मिनिट लग गए।इस दौरान जिन यात्रियों को हल्की चोंटे आई थीं वे अन्य साधन से अपने गंतव्य की ओर चले गए। वहीं अन्य घायलों को पुलिस ने बस से निकालकर उपचार के लिए भेजा।बस में अधिकतर मजदूर वर्ग के लोग सवार थे जो मजदूरी करने नागपुर गए थे।यहां से वे त्योहार मनाने अपने गांव लौट रहे थे।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *