Monday , April 21 2025
Breaking News

बस में फांसी पर झूलता मिला हेल्पर, परिजनों ने देवी मार्ग जाम किया


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मैहर में बस स्टैंड पर खड़ी एक बस के अंदर फांसी के फंदे पर युवक का शव झूलता मिला। घटना मंगलवार रात की है। सुबह मृतक के परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने माता मंदिर मार्ग को जाम कर दिया। हालांकि समझाइश के बाद वे मान गए। मैहर बस स्टैंड पर खड़ी नागौद से मैहर के बीच चलने वाली परिहार बस सर्विस की बस के अंदर मंगलवार की रात एक युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। शव बस के अंदर सीलिंग से लगी रेलिंग पर गमछे के सहारे लटक रहा था। शव पर सबसे पहले बस के ड्राइवर की नजर पड़ी तो वह हैरान रह गया। उसने अन्य लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद मैहर पुलिस को सूचना दी गईपोड़ी निवासी है मृतक
मृतक पोड़ी निवासी रामावतार चौधरी के बेटे के रूप में हुई है।

वह किसी बस में हेल्पर का काम करता था। इस घटना के बाद हेल्पर की मौत पर हत्या और आत्महत्या को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया। पुलिस ने शव को रात में ही पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया था। उधर, बुधवार दोपहर उचेहरा के पोड़ी गांव से बड़ी संख्या में लोग मैहर पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग सड़क पर बैठ गए। देवी जी मंदिर रोड पर जाम लगा दिया। नाराज लोग इसे हत्या का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाइश दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *