Wednesday , July 3 2024
Breaking News

बेकाबू कार हुई हादसे का शिकार, 5 लोग घायल,NH-30 पर हुई दुर्घटना

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जबलपुर नेशनल हाइवे नंबर 30 पर हुई एक सड़क दुर्घटना में कार सवार 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलो में से तीन को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे नंबर-30 पर अमरपाटन थाना क्षेत्र के लालपुर के पास एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पुल से 10 फुट नीचे जा गिरी।

हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों से मिली सूचना पर अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उठाकर पुलिस के एफआरवी व्हीकल डायल 100 से अमरपाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

कार सवार तीन घायलो को ज्यादा चोटें आई हैं। लिहाजा प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अमरपाटन से सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि दो घायलों का इलाज अमरपाटन में ही चल रहा है।

बताया जाता है कि कार सवार सभी लोग प्रयागराज से जबलपुर जा रहे थे। उनकी तेज रफ्तार कार अमरपाटन थाना क्षेत्र के लालपुर के पास चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। पुल से सीधे नीचे जा गिरी, कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में किसी की जान नहीं गई।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर मैहर और एसपी ने दी नवीन कानूनों की जानकारी

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *