Friday , October 30 2026
Breaking News

सतना कलेक्टर की फेसबुक पर बनाई फेक ID, जालसाजों की साजिश

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को झांसा देने और ठगी का शिकार बनाने की घटनाओं के बीच जालसाजों ने सतना कलेक्टर को भी अपना शिकार बनाने की कोशिश की है। हालांकि उनके नाम पर अभी तक किसी के ठगे जाने की जानकारी नहीं है। सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा के नाम से फेसबुक पर किसी ने फर्जी प्रोफाइल- आईडी जेनरेट की है। इस फेक आईडी से उसने तमाम लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी है। कुछ ने उसकी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट भी कर ली है। इस प्रोफाइल में उसने सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा की असली फेसबुक आईडी में पोस्ट की हुई उनकी तमाम फोटो का इस्तेमाल किया है। सारी जानकारियां भी असली आईडी से चुराकर अपडेट की है।

सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने फोन पर बताया कि उनकी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई है। यह सुनकर वे हैरान रह गए क्योंकि उन्होंने किसी को कोई फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी ही नहीं थी। जब उन्होंने फेसबुक पर देखा था उनकी निजी और पारिवारिक तस्वीरों के साथ उनके नाम की एक नई आईडी दिखाई पड़ी। लेकिन इस आईडी में जो फेसबुक प्रोफाइल लिंक था। उस पर किसी बेटू कुशवाहा का नाम इंग्लिश में लिखा था। कलेक्टर वर्मा ने इस फेक आईडी के स्क्रीन शॉट अपनी असल फेस बुक आईडी पर शेयर करते हुए लोगों से इस फेक प्रोफाइल से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सतना एसपी आशुतोष गुप्ता से साइबर सेल के जरिये इस मामले की जांच कराने को कहा गया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *