Friday , May 10 2024
Breaking News

Upay: आर्थिक तंगी दूर करना है तो घर में इन स्थानों पर रखें कपूर के टुकड़े

  1. घर में भी यदि कुछ स्थानों पर कपूर रखा जाता है तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है
  2. रोज घर के बाहर एक कपूर का टुकड़ा रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है
  3. मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। मुख्य द्वार पर रोज कपूर का एक टुकड़ा जलाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है

Vidhi upaaye camphor upay if you want to overcome a financial crisis then keep pieces of camphor at these places in the house: digi desk/BHN/भोपाल/ कपूर को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है और यही कारण है कि पूजा के दौरान कपूर का इस्तेमाल विशेष रूप से किया जाता है। घर में भी यदि कुछ स्थानों पर कपूर रखा जाता है तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, घर में इस स्थानों पर कपूर जरूर रखना चाहिए।

घर में मुख्य द्वार पर रखें कपूर
घर के मेन गेट से हमेशा सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा आती है, ऐसे में रोज घर के बाहर एक कपूर का टुकड़ा रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। मुख्य द्वार पर रोज कपूर का एक टुकड़ा जलाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

पूजा घर में रोज जलाएं कपूर

चैतन्य मलतारे के मुताबिक, पूजा घर में रोज कपूर का एक टुकड़ा जलाना बहुत शुभ है। पूजा घर सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होता है। रोज कपूर का टुकड़ा जलाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। परिवार में माता लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा बनी रहती है। पूजा के दौरान भी कपूर जरूर जलाना चाहिए, जिससे आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है।

तिजोरी या अलमारी में रखें कपूर का टुकड़ा
वास्तु विशेषज्ञ के मुताबिक घर की तिजोरी या अलमारी में कूपर का टुकड़ा जरूर रखना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इसके अलावा भगवान कुबेर की भी कृपा बनी रहती है।

रसोई घर में भी जलाएं कपूर
रसोई घर में कपूर का एक टुकड़ा रोज जरूर जलाना चाहिए। रसोई घर में देवी अन्नपूर्णा का वास होता है। रसोई घर में कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। परिवार में कभी भोजन की कमी नहीं होती है और सभी लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं।

About rishi pandit

Check Also

सूर्य गोचर से बनेगा गुरु आदित्य योग, 14 मई से बदल जाएगी इन 5 राशियों की तकदीर, बरसेगा पैसा

सूर्य के गोचर से वृषभ राशि में 12 साल के बाद सूर्य और गुरु की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *