Saturday , October 31 2026
Breaking News

Sawan Somwar : सावन का आखिरी सोमवार बेहद खास, बन रहे कई शुभ संयोग

Spiritual vrat tyohar sawam last somwar 2023 many auspicious coincidences are being made on this day: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ सावन का महीना शिव भक्ति का महीना माना गया है। इस साल सावन की शुरुआत 4 जुलाई 2023 दिन मंगलवार को हुई थी। वहीं, सावन का पहला सोमवार का व्रत 10 जुलाई को रखा गया था। इस बार सावन में 4 नहीं बल्कि 8 सोमवार का संयोग बना है, क्योंकि अधिक मास के कारण इस बार सावन का महीना 59 दिन का है। अब तक सावन मास के 7 सोमवार बीत चुके हैं। अब आखिरी सावन सोमवार व्रत शेष है। सावन अब समाप्ति की ओर है जो लोग अभी तक शिव जी का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक नहीं कर पाए हैं, वह 8वें और आखिरी सावन सोमवार पर ये शुभ कार्य कर सकते हैं। सावन का आखिरी सोमवार 28 अगस्त 2023 को पड़ेगा। इस दिन सोम प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। वहीं सावन का महीना 31 अगस्त 2023 को समाप्त हो जाएगा।

सावन का अंतिम सोमवार व्रत बहुत ही खास है। इसी दिन सावन का आखिरी प्रदोष व्रत भी होगा। इसके साथ ही इस दिन सावन पुत्रदा एकादशी का पारण भी होगा। सावन मास की आखिरी सोमवारी व्रत पर 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। अंतिम सावन सोमवार के दिन प्रदोष व्रत, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग है। सावन मास का आखिरी सोमवार और प्रदोष व्रत 28 अगस्त 2023 दिन सोमवार को पड़ रहा है। इस दिन सावन पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण के साथ ही सोम प्रदोष व्रत का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में सावन का अंतिम सोमवार बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सावन मास के शुद्ध शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 28 अगस्त दिन सोमवार को है। जो मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक है। 28 अगस्त को ही 2 बजकर 46 मिनट पर त्रयोदशी तिथि में सूर्यास्त का मुहूर्त प्राप्त हो रहा है।

सावन के अंतिम सोमवार व्रत पर बन रहे 5 शुभ संयोग

  • आयुष्मान योगः प्रातः काल से लेकर सुबह 08 बजकर 18 मिनट तक।
  • सौभाग्य योग: सुबह 08 बजकर 27 मिनट से सायं 05 बजकर 51 मिनट से पूरी रात तक।
  • सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग: मध्यरात्रि 01 बजकर 1 मिनट से
  • रवि योग: मध्यरात्रि 01 बजकर 1 मिनट से
  • सावन सोमवार का संयोगः सावन प्रदोष के दिन सावन का आखिरी सोमवार व्रत का संयोग बन रहा है।

About rishi pandit

Check Also

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 17 मिनट, जानें शुभ मुहूर्त

भोपाल     Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत आज, 29 अक्टूबर 2026 को रखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *