Sunday , November 1 2026
Breaking News

National: पिछली सरकार को नहीं था ISRO पर भरोसा, नंबी नारायण का वीडियो शेयर कर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

National former isro scientist nambi narayanan video share by bjp and attacked congress: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन का एक वीडियो बीजेपी ने साझा किया है। इस वीडियो में नंबी कांग्रेस सरकार के दौरान इसरो के हालात पर बता रहे हैं। वीडियो में पूर्व वैज्ञानिक कहते हैं कि उनकी प्राथमिकताएं अलग थीं। उन्होंने इसरो को कभी भी प्राथमिकता नहीं दी। सरकार द्वारा धन आवंटित नहीं किया गया।

भाजपा ने एक्स हैंडल (ट्विटर) पर नंबी नारायणन का वीडियो शेयर किया है। बीजेपी के मुताबिक, इसरो के पास अनुसंधान कार्य के लिए कोई वाहन नहीं था। उनके पास सिर्फ एक बस थी, जो शिफ्टों में चलती थी। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट में बढ़ोतरी सुनिश्चित की। हमारे वैज्ञानिकों के साथ उनकी सफलताओं और विफलताओं में खड़े हैं, तो भारत के अंतरिक्ष मिशन काफी आगे बढ़ चुके हैं।

नंबी के जीवन पर बन चुकी है फिल्म

नंबी नारायणन के जीवन पर फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट; बनी है। एक्टर आर माधवन ने इस मूवी में पूर्व वैज्ञानिक का किरदार निभाया था। बता दें नंबी इसरो के एयरोस्पेस इंजीनियर थे। जिन्हें जासूसी को आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उनपर लगाए गए आरोप झूठे साबित हुए थे। सरकार ने उन्हें हर्जाना भी दिया।

भारत में लिक्विड फ्यूल रॉकेट टेक्नोलॉजी लाने का श्रेय नंबी नारायणन को जाता है। पहले देश में रॉकेट टेक्नोलॉजी सॉलिड प्रोपेल्लेंट्स पर निर्भर थी। 1970 में नारायणन लिक्विड फ्यूल रॉकेट टेक्नोलॉजी लेकर आए। इसके बाद ही देश में ईंधन रॉकेट प्रौद्योगिकी की क्रांति आई।

About rishi pandit

Check Also

बेंगलुरु के 5-स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशियों की मौत; कई घायल

बेंगलुरु  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक 5 स्‍टार होटल के स्‍वीमिंग पूल में अचानक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *