Monday , May 13 2024
Breaking News

MP: नौ वर्षीय बाघिन जमना चौथी बार बनी मां, 3 शावकों को दिया जन्म

Madhya pradesh indore nine year old tigress jamna gave birth three cubs in indore zoo: digi desk: /BHN/इंदौर/ इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में छह महीने के भीतर तीसरी मर्तबा नन्हे शावकों की किलकारियां गूंजी। सफेद बाघिन सुंदरी और शेरनी मेघा के बाद रविवार सुबह बाघिन जमना ने तीन शावकों को जन्म दिया। नौ वर्षीय जमना चौथी बार मां बनी है। इन्हें मिलाकर अब चिड़ियाघर में बाघों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। रविवार होने की वजह से जमना और नन्हे शावकों को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक, जमना और शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं।

आकाश और जमना की जोड़ी है। रविवार सुबह दस बजे तक बाघिन जमना ने एक के बाद एक तीन शावकों को जन्म दिया। ये शावक का पूरी तरह स्वस्थ हैं, जो अपनी मां जमना से एक मिनट भी दूर नहीं हुए हैं। बाघिन भी इन्हें लाड़-दुलार करती रही। बाघिन और तीनों शावक अभी बाड़े में ही हैं। उनके नजदीक अभी कोई नहीं गया है। इससे यह पता नहीं लग पाया है कि नन्हे शावकों में कितने नर व मादा है।

पिछली बार दिया था चार शावकों को जन्म

चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक, कुछ दिन बाद इन्हें अलग बाड़े में शिफ्ट किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, तीनों शावक येलो टाइगर हैं। पिछली बार जमना ने चार शावकों को जन्म दिया था, जिसमें एक सफेद और तीन येलो टाइगर थे।

तीन महीने में पांच शावक

जनवरी में सफेद बाघिन रागिनी ने चार शावकों को जन्म दिया था, जिसमें से दो येलो शावक ही जीवित हैं। फिर अप्रैल में बाघिन सुंदरी से तीन शावक पैदा हुए। इन्हें मिलाकर चिड़ियाघर में तीन महीने के भीतर पांच बंगाल टाइगर के शावक हो चुके हैं। वहीं, 10 अगस्त को शेरनी मेघा ने दो शावकों को जन्म दिया था। चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक, वाइल्ड कैट में 11 टाइगर और नौ शेर हो गए हैं।

इनका कहना है

बाघिन जमना और तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। अभी बाघिन ही इनकी देखभाल कर रही है। कुछ महीने तक इनके नजदीक कोई नहीं जाएगा। बाद में इन्हें दूसरे बाड़े में शिफ्ट करने का विचार किया जाएगा। -डा. उत्तम यादव, प्रभारी, कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय

About rishi pandit

Check Also

झाबुआ जिले के रानापुर में स्कार्पियो कार और दो बाइक की टक्कर, तीन लोगों की मौत

झाबुआ-रानापुर झाबुआ जिले के रानापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कालिया कोतली तिराहे के समीप ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *