Sunday , November 1 2026
Breaking News

संघ कार्यालय नारायण कुटी में हुआ ध्वजारोहण

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में कृष्णनगर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय नारायण कुटी में राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री से सम्मानित कैप्टन अंबिका सिंह ने ध्वजारोहण किया। सहप्रांत कार्यवाह उत्तम बनर्जी जिला संघचालक रामबेटा कुशवाहा ने भी भारतमाता पूजन एवं ध्वजवंदन किया। कैप्टन अंबिका सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वाभिमान और शौर्य का प्रतीक यह तिरंगा हम सब की प्रेरणा का स्रोत है।

संघ और सेना अपने अनुशासन और देशभक्ति के लिए ही जानी जाती है। इस अवसर पर पुलिस विभाग के रावेंद्र प्रताप सिंह वायुसेना से सेवानिवृत्त विवेकानंद त्रिपाठी, नगर संघचालक कृष्णकुमार गुप्ता, जिला कार्यवाह दीपक शुक्ला, जिला प्रचारक विनोद सहित न्यास के संरक्षक मनमोहन माहेश्वरी, सचिव ललित शर्मा, हृदयेश पाठक, पुरुषोत्तम, सुनील गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, धर्मेंद्र अग्निहोत्री, रमाकांत मिश्र, संजय शाह, धनराज गुप्ता, रामप्रकाश अग्रवाल, आशीष गुप्ता, श्रीधर पयासी, बृजेंद्र विश्वकर्मा, धरमजी, रामसूरत पाल, नानकराम राजपाल, श्रीमती प्रीति मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं न्यास के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *