Saturday , October 31 2026
Breaking News

महिला सशक्तीकरण से भेदभाव मिटता है-कलेक्टर

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही बेटियों के लिए पुस्तकालय लोकार्पित


 सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण से बालक और बालिकाओं के बीच सामाजिक भेदभाव मिटता है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए सफलता की शुभकामनायें दी। कलेक्टर श्री वर्मा ने सशक्तवाहिनी के अन्तर्गत सतना जिले में महिला बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं के पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के उद्देश्य से संचालित नवीन बैच का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायता के लिए पुस्तकालय और कार्यालय परिसर में बिटिया की बगिया में वृक्षारोपण कर शुभारंभ भी किया।
     इस अवसर पर कलेक्टर ने प्रतिभागियों से कहा कि निर्धारित समय अंतराल में नियमित रूप से एकाग्र होकर तैयारी करें। राज्य शासन की बालिका और महिला कल्याण की योजनायें उन्हें आगे बढ़ने के लिए अनंत आकाश उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।
  श्रीमती नेहा चौधरी और बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष राधा मिश्र ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर बालिकाओं की हौसला आफजाई की। इस मौके पर कलेक्टर अनुराग वर्मा, श्रीमती नेहा चौधरी वर्मा ने अपनी ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तिका का सेट और टी शर्ट भेंट की।
  जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सौरभ सिंह ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत सतना जिले में यह 10 वां बैच प्रारंभ किया जा रहा है। अब तक की बैचों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी बालिकाओं ने कई विभागों में नियुक्ति पाकर दायित्वों का निर्वहन कर रही है। वहीं अनेक बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा से खेल एवं अन्य विधाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। सभी बालिकायें ग्रामीण परिवेश से ही आती है। उन्होंने बताया कि इस बैच के लिए 400 बालिकाओं के आवेदन पंजीयन किये गये थे। जिसमें मेरिट में क्वालिफाई 100 बालिकाओं का चयन किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बिरसिंहपुर में ली बैठक

फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में अपर कलेक्टर ऋषि पवार ने बिरसिंहपुर में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। इस अवसर पर संबंधित अनुभाग के एसडीएम और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद सीईओ, सीएमओ, नगरीय निकाय, सीडीपीओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं महिला बाल विकास के सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
      अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समीक्षा करने पर पाया गया कि आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्यानुसार नाम जोड़ने के आवेदन कम प्राप्त हो रहे हैं। पूरी टीम को व्यक्तिगत रूचि लेकर सभी 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 19 और 20 अगस्त को आयोजित होने वाले विशेष कैंपों का पर्यवेक्षण करते हुए बीएलओ सुपरवाइजर बार प्राप्त दावे और आपत्तियों का विवरण ग्रुप में प्रेषित करेंगे। साथ ही सायं  7.30 बजे तक अनिवार्य रूप से समीक्षा की रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। समस्त ईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा बीएलओ को प्राप्त प्रारूप 6 की संख्यात्मक जानकारी/उनके कार्य की प्रगति जिला मुख्यालय को शाम 5 बजे तक भेजना सुनिश्चित करें।

मतदाता की दिलाई शपथ
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा शनिवार को जवाहर नगर स्थित बाल संरक्षण कार्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का प्रशिक्षण ले रही बेटियों के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्राओं को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान करने की शपथ दिलाई।

ईव्हीएम प्रदर्शन केन्द्रों और प्रचार रथ के माध्यम से मतदाताओं का किया जा रहा जागरूक

जिले में विधानसभा स्तर पर ईव्हीएम प्रदर्शनों केन्द्रों तथा प्रचार रथ के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को जिले की 7 विधानसभा क्षेत्रों के ईव्हीएम प्रदर्शन केन्द्रों में 548 लोगों ने माकपोल किया गया। जिसमें सतना के संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में 35, रैगांव के तहसील कार्यालय कोठी में 15, तहसील मझगवां कार्यालय में 23, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय नागौद में 365, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मैहर में 25, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय अमरपाटन में 53 एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रामपुर बघेलान में 32 सहित कुल 548 लोगों ने माकपोल किया।
    इसी प्रकार प्रचार रथ के माध्यम से अब तक विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट के 128, रैगांव के 115, सतना के 157, नागौद के 108, मैहर के 206, अमरपाटन के 171 तथा रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र के 135 मतदान केन्द्रों में प्रदर्शन कर मतदाताओं को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया।

रक्तदान शिविर आज बिरसिंहपुर में

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रक्त कोष जिला चिकित्सालय में रक्त की कमी एवं रक्त की आपूर्ति बनाये रखने हेतु जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है। निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार 20 अगस्त को बिरसिंहपुर में, 22 अगस्त को रामपुर बघेलान में, 23 अगस्त को उचेहरा में, 26 अगस्त को रामनगर में तथा 28 अगस्त 2023 को विकासखण्ड कोठी में रक्तदान के शिविर आयोजित किये जायेंगे।

आज कलेक्ट्रेट में लगेंगे दस्तक के शिविर

प्रदेश में बाल मृत्यु प्रकरणों में कमी लाने स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला बाल विकास विभाग के समन्वय से समुदाय स्तर पर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। गत वर्षों के दृष्टिगत शहरी क्षेत्रों में समुदाय स्तर पर दस्तक गतिविधियों के क्रियान्वयन में काम-काजी अभिभावक के रहते 0 से 5 वर्ष तक बच्चों में स्वास्थ्य गतिविधि का संचालन पूर्णतया संभव नहीं हो पाता है।
     मिशन संचालक के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सतना परिसर में 20, 27 अगस्त और 3 सितम्ब्र को रविवार के दिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक दस्तक अभियान का शिविर लगाया जायेगा। इन शिविरों में कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी सभी विभागों के तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित स्थानीय अभिभावक अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को लाकर शिविर में लाभान्वित करा सकते हैं। दस्तक अभियान में बच्चों को दस्तक अभियान की सभी सेवायें प्रदान कर अभिभावकों को परामर्श दिया जायेगा। शिविर के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी शहर डॉ. चरण सिंह 9009884271 को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधन
      बीपीएल कार्डधारी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी जिनके पिता/पालक की आय 8 लाख तक हो, को मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ मिल सकेगा। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में संशोधन आदेश जारी किया गया है। आदेशानुसार ऐसे विद्यार्थी जिनके पिता पालक की आय 8, लाख रुपये से कम हों वे योजना के लिए पात्र होंगे, परंतु ऐसे विद्यार्थी जिनके पिता/पालक की वार्षिक आय 8 लाख तक है तथा वह बीपीएल कार्डधारी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी है तथा कंडिका क्रमांक 3.1,3.2,3.3,3.4 एवं 3.5 में उल्लेखित शर्तों के कारण योजना में सम्मिलित नहीं हो पा रहे हों, को विशेष प्रकरण मानते हुए इनके संबंध में विभागीय समन्वय में सक्षम अधिकारी के अनुमोदन प्राप्त कर उन्हें योजना में सम्मलित कर सकेंगे।
    ऐसे विद्यार्थियों को जिन्हें योजना में एक बार लाभ प्राप्त हो जाने के बाद यथा निर्दिष्ट शर्तों के अधीन आय की सीमा 8 लाख रुपये से अधिक होने पर भी पाठ्यक्रम के पूर्ण होने तक योजना के लाभ की पात्रता होगी। यह संशोधन शैक्षणिक सत्र 2023-24 से लागू होगी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *