Friday , October 30 2026
Breaking News

MP: पुलिस आरक्षकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 5 बार होगा आधार सत्यापन

Madhya pradesh bhopal aadhaar verification will be done five times in physical efficiency test of police constables in mp: digi desk/BHN/भोपाल/ मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका टालने के लिए उम्मीदवारों का पांच बार आधार सत्यापन किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि किसी उम्मीदवार की जगह कोई और शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। हाल ही में कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

पहली बार शारीरिक परीक्षा के भी अंक जोड़कर प्रावीण्य सूची बनाई जाएगी। विशेष सशत्र बल मिलाकर कर्मचारी चयन मंडल से आरक्षक के सात हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। लिखित परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अक्टूबर के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षाएं होंगी।

निजी एजेंसी के सहयोग से पुलिस मुख्यालय यह परीक्षा लेगा। हर तरह की शारीरिक परीक्षा के लिए आधार सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा मे दौड़-कूद आदि के मूल्यांकन के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जाएगा, जिससे माप बिल्कुल सही हो सके।

About rishi pandit

Check Also

हाई कोर्ट के निर्देश पर सतना में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माणों पर कार्रवाई

हाई कोर्ट के निर्देश पर सतना में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माणों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *