Sunday , November 1 2026
Breaking News

Suicide: कोटा में एक और छात्र ने की आत्महत्या, इस साल का 21वां मामला

National kota suicide another student commits suicide in rajasthan city 21st case of this year: digi desk/BHN/कोटा/ देश के सबसे बड़े एजुकेशन हब में शामिल राजस्थान के कोटा शहर (Kota City, Rajasthan) में छात्रों की आत्महत्या का सिलसिला जारी है। ताजा खबर यह है कि स्थानीय महावीर नगर (Kota Mahaveer Nagar) में रहकर पढ़ाई कर रहे एक और छात्र ने आत्महत्या (Student Suicide Case) कर ली है। पुलिस जांच में जुटी है। छात्र और परिजन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

इससे पहले 11 अगस्त को खबर आई थी कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले 17 वर्षीय मनीष प्रजापत ने आत्महत्या कर जान दे दी है और पुलिस को घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।

Kota Suicide Case: अगस्त महीने में चौथा मामला

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कोटा में इस साल सामने आया स्टूडेंट की आत्महत्या का यह 21वां मामला है। वहीं अगस्त में चौथा केस आया है।
जिला प्रशासन के आंकड़ों से पता चला है कि कोटा में हर महीने औसतन तीन छात्रों द्वारा आत्महत्या की खबरें आती हैं। आंकड़ों से यह भी पता चला है कि इस साल अब तक 21 छात्रों की आत्महत्या से मौत हो चुकी है।
सुसाइड केस की पिछली घटना में शामिल 17 साल का छात्र बिहार का रहने वाला था। वह छह माह पहले ही कोटा आया था और महावीर नगर स्थित एक छात्रावास में रह रहा था।

About rishi pandit

Check Also

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों का ट्रांसफर, झांसी मंडलायुक्त समेत कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी योगी सरकार ने फिर किया प्रशासनिक बदलाव, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अफसर इधर से उधर

लखनऊ  यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस और प्रशासनिक विभाग में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *