Tuesday , July 2 2024
Breaking News

पहली तस्वीर: कुछ ऐसी होगी Mumbai-Ahmedabad Bullet Train, जापान ने जारी की फोटो

Bullet Train:digi desk/BHN/ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का इंतजार कर रहे लोगों के लिए नए साल से पहले बड़ी खबर आई है। भारत में जापान के दूतावास ने E5 सीरीज शिंकानसेन बुलेट ट्रेन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। कहा जा रहा है कि यही ट्रेन भारतीय अवतार में बुलेट ट्रेन के रूप में दौड़ेगी। यह बुलेट ट्रेन चलने चलने के बाद मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी केवल 2 घंटे में पूरी हो जाएगी। Mumbai-Ahmedabad Bullet Train प्रोजेक्ट के 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें, 14 सितंबर 2017 को पीएम मोदी और उनके तत्कालीन जापानी समकक्ष शिंजो आबे ने देश की पहली बुलेट-ट्रेन परियोजना का ऐलान किया था। इस तरह भारत ताइवान के बाद जापान की प्रतिष्ठित ‘शिंकानसेन’ बुलेट-ट्रेन तकनीक खरीदने वाला पहला देश बन गया। टोक्यो ने परियोजना लागत का लगभग 80 प्रतिशत 88,000 करोड़ रुपये का ऋण देने की सहमति दी थी।

अधिकतम 350 किमी प्रति घंटा रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

भारत की पहली बुलेट ट्रेन 500 किमी से अधिक की दूरी तय करते हुए मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलेगी। कुल दूरी में से 21 किमी सुरंगों से होकर गुजरेगी, जिनमें से सात किमी समुद्र के नीचे होंगे। बुलेट ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की औसत गति से चलेगी, जिसकी अधिकतम गति 350 किमी प्रति घंटा होगी।

इन 12 रुट पर भी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का प्रस्ताव

भारतीय रेल ने देश में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के विस्तार की योजना पर काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को रेलवे की ओर से देश में 12 नए रुट्स पर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर प्रस्ताव रख दिया गया। जानिए कौन से हैं ये रुट्स्

  • 1. दिल्ली- चंडीगढ़- लुधियाना – जालंधर- अमृतसर HSR कॉरिडोर
  • 2. 2. दिल्ली- आगरा- कानपुर- लखनऊ- वाराणसी- HSR गलियारा
  • 3. 3. दिल्ली- आगरा- कानपुर-लखनऊ- वाराणसी HSR गलियारा

About rishi pandit

Check Also

पीएम नरेंद्र मोदी ने हिंदुओं को हिंसा से जोड़ने वाले राहुल गांधी के बयान पर कहा कि आज गंभीर साजिश हो रही

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने हिंदुओं को हिंसा से जोड़ने वाले राहुल गांधी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *