Sunday , November 1 2026
Breaking News

Rewa: आटो की टक्कर से घर की दीवार गिरी, 2 की मौत 1 घायल

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहर के बिछिया थाना अंतर्गत बैसा गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने के बाद चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार की रात करीब 9 बजे एक आटो गांव की सकरी गली में प्रवेश किया। तभी कच्चे घर का टीन शेड दीवार से छू गया। बाहर मालिक ने निकलकर देखा तो सब कुछ सही था। पर एक टीन निकल गई थी। ऐसे में आटो चालक काे समझाइश देने लगा। इसी बीच दूसरे कच्चे घर की दीवार तीन लोगों पर गिर गई।

शनिवार को कराया गया पोस्टमार्टम

दीवार गिरने के हादसे के बाद गांव वाले दौड़े। उन्होंने रेलकर्मी और आटो चालक के पोते को निकाल लिया। पर ऑटो चालक को नहीं बचाया जा सका है। दोनों घायलों को देर रात संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां शनिवार की सुबह रेल कर्मी की मौत हो गई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराते हुए शव स्वजनों को सौंप दिया है।

आटो चालक और रेल कर्मी की मौत

एसजीएमएच चौकी पुलिस ने बताया कि दीवार की चपेट में आने से वीरेंद्र कुमार पाण्डेय पुत्र श्याम लाल 39 वर्ष निवासी बैसा की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक रेलवे विभाग में प्वाइंट मैन के पद पर हिनौता रामवन स्टेशन में तैनात था। वहीं दूसरा मृतक प्यारे लाल रजक पुत्र छकौड़ी लाल 55 वर्ष निवासी बैसा ऑटो चलाकर जीवन यापन करता था। जबकि प्यारे लाल का पोता बाल बाल बच गया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *