Sunday , November 1 2026
Breaking News

Shahdol: पिकनिक मनाने बनास नदी गए 6 युवक बहे, तीन को बचाया गया, अन्य की तलाश जारी

शहडोल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ वर्षा काल के दौरान नदी नाले और खतरनाक स्थानों पर पिकनिक न मनाने के लिए प्रशासन बार-बार कहता है, लेकिन लोग नहीं मान रहे हैं। एक बार फिर पिकनिक मनाने के दौरान बड़ा हादसा शहडोल में हुआ है। यहां ब्यौहारी थाना अंतर्गत बनास नदी में शनिवार दोपहर पिकनिक मनाने गए छह युवक नदी में बह गए। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर नदी में अचानक जलस्तर तेजी से बढ़ा। इस दौरान नदी के बीच पत्थरों में पिकनिक मना रहे छह युवकों को संभलने का मौका नहीं मिला और नदी की तेज धार में सभी छह युवक बह गए। इनमें से तीन को बचा लिया गया है जबकि तीन युवकों की तलाश जारी है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचा प्रशासन

युवकों के नदी में बह जाने की सूचना पाकर मौके पर आसपास रहने वाले ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची है और बचाव व राहत कार्य चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी युवक ब्यौहारी के आसपास के ही हैं जो सभी दोस्तों के साथ शनिवार को पिकनिक मनाने बनास नदी गए हुए थे। घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर युवकों के स्वजन भी पहुंच गए हैं।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *