Sunday , November 1 2026
Breaking News

Chhatarpur: पति ने पत्नी की हत्‍या के लिए दी थी 6 लाख रुपये की सुपारी, शूटरों ने मारी गोली, 5 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर,भास्कर हिंदी न्यूज़/ भैंसासुर मुक्तिधाम के पीछे एक महिला को गोली मारे जाने के मामले का छतरपुर पुलिस ने बुधवार को राजफाश कर दिया है। बुंदेलखंड विवि में लैब असिस्टेंट के पद पर पदस्थ राहुल शुक्ला ने अपनी पत्नी ज्योति शुक्ला को मारने के लिए छह लाख रुपये की सुपारी दी थी।

पति को भी किया गिरफ्तार

मामले में पति सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। पति अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह करता था और उसने शूटरों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दे दिया।

बाइक सवारों ने मारी थी गोली

घटना कुछ दिन पहले की है। भैंसासुर मुक्तिधाम के पीछे कुछ बाईक सवार व्यक्तियों ने एक महिला ज्योति को गोली मार दी थी। घायल महिला की हालत गंभीर होने से उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। महिला की हालत गंभीर होने से उसे ग्वालियर रेफर किया गया।

युवक भी घायल हुआ था

महिला के साथ घटना में घायल 18 वर्षीय युवक, निवासी शांति नगर कालोनी छतरपुर की रिपोर्ट पर अज्ञात 4 आरोपितगणों के विरुद्ध पुलिस थाना कोतवाली छतरपुर में मामला दर्ज हुआ।

इलाज के दौरान हो गई थी महिला की मृत्‍यु

वहीं मेडिकल कालेज ग्वालियर में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु होने पर मर्ग डायरी थाना पर प्राप्त होने पर मर्ग कायम कर प्रकरण में धारा-302 भादवि का इजाफा किया गया।

बनाई थी विशेष टीम

मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने एक विशेष टींम गठित की। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपीगणों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये की ईनाम उदघोषणा जारी की थी।

जांच के बाद पांच आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस एवं साइवर टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान करते हुए मुखबिर की सूचना पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बाइक, एक 12 बोर का देशी कट्टा, एक 315 बोर का देशी कट्टा, 05 मोबाइल फोन, 20,100 रुपये नगद जब्त किए गए हैं।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *