Sunday , November 1 2026
Breaking News

National: भारत मंडपम में PM मोदी का बड़ा ऐलान, कहा- तीसरे टर्म में टॉप थ्री इकोनॉमी में होगा देश

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया
  • पीएम नरेंद्र मोदी बोले- टॉप 3 में होगी देश की अर्थव्यवस्था
  • पीएम मोदी बोले- हमारी सरकार बहुत दूर की सोच कर काम कर रही है

National prime minister narendra modi inaugurated international convetion centre bharat mandapam in delhi: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में नए इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी सम सम्मेलन केंद्र परिसर को देश को समर्पित किया। इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का नाम भारत मंडपम है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने स्मारक टिकट और सिक्के जारी किए। उन्होंने कहा कि भारत मंडपम को देखकर हर भारतीय नागरिक आनंदित और गर्व महसूस कर रहा है। भारत मंडपम देश की भव्यता और इच्छाशक्ति का दर्शन है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए एतिहासिक है। आज कारगिल विजय दिवस है। देश के दुश्मनों ने जो दुस्साहस दिखाया था। उसे मां भारती के बेटे-बेटियों ने अपने पराक्रम से परास्त कर दिया था। कारगिल युद्ध में बलिदान देने वाले वीर को मैं श्रद्धांजलि देता हूं।

दुनिया के तीन बड़े देशों में खड़ा होगा भारत

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पहली अवधि में देश वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर था। हमारे दूसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है। मैं ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर कहता हूं कि तीसरे टर्म में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में तीसरे स्थान पर होगा।

भारत के बढ़ते कदम को दुनिया देखेगी

पीएम मोदी ने कहा, दुनिया यह स्वीकार कर रही है कि भारत लोकतंत्र की जननी है। हम आजादी के 75 साल होने पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यह भारत मंडपम हम भारतीयों द्वारा अपने लोकतंत्र को दिया खूबसूरत उपहार है। उन्होंने कहा कि कुछ हफ्तों बाद यहां जी-20 से जुड़े आयोजन होंगे। दुनिया के बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां उपस्थित होंगे। भारत के बढ़ते कदम और भारत का बढ़ता कद इस ‘भारत मंडपम’ से पूरी दुनिया देखेगी।

कुछ लोगों को अच्छे काम को रोकने की फितरत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस निर्माण को रोकने के लिए कुछ लोगों ने क्या-क्या कोशिश नहीं की। कुछ लोगों की फितरत होती है हर अच्छे काम को रोकने की। जब कर्तव्य पथ पर बन रहा था तो न जाने क्या क्या कथाएं चल रही थीं।

About rishi pandit

Check Also

बेंगलुरु के 5-स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशियों की मौत; कई घायल

बेंगलुरु  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक 5 स्‍टार होटल के स्‍वीमिंग पूल में अचानक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *