Tuesday , November 3 2026
Breaking News

रायपुर में पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि, संजय श्रीवास्तव ने किया याद

रायपुर
 आज पचपेड़ी नाका, रायपुर में कायस्थ समाज द्वारा आयोजित भारतीय जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद श्रद्धेय आर.के. सिन्हा जी की श्रद्धांजलि सभा में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं कायस्थ समाज के संरक्षक संजय श्रीवास्तव शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय सिन्हा जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आर.के. सिन्हा जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठनात्मक समर्पण, उद्यमशीलता और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने पत्रकारिता से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की और 1971 के भारत.पाकिस्तान युद्ध के दौरान युद्ध संवाददाता के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने छात्र आंदोलन पर श्जन आंदोलनश् पुस्तक भी लिखी

उन्होंने कहा कि वर्ष 1974 में आर.के. सिन्हा जी ने SIS सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज समूह की स्थापना कर उद्यमिता के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई। उनकी विशेष सोच पूर्व सैनिकों को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने की थी। उनके प्रयासों से यह संस्थान आगे बढ़ा और सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में एक प्रमुख संस्थान के रूप में स्थापित हुआ।

सामाजिक क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करानेए जरूरतमंदों की सहायताए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवाए सामूहिक विवाहए शिक्षा और आपदा राहत जैसे कार्यों के माध्यम से उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान में योगदान दिया। राजनीति के क्षेत्र में वे जनसंघ के समय से सक्रिय रहे और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे। वर्ष 2014 से 2020 तक उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

श्रीवास्तव ने कहा कि आर.के. सिन्हा जी का व्यक्तित्व केवल राजनीति तक सीमित नहीं थाए बल्कि वे पत्रकारए उद्यमीए समाजसेवी और संगठन के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका निधन भारतीय राजनीतिए सामाजिक जगत और कायस्थ समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। अंत में संजय श्रीवास्तव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों एवं उनके शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से रामप्रकाश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पी.के. खरे, ए.पी. सिंह, के.के. बक्सी, आनंद बक्सी, सुभाष वर्मा, वैभव श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, मुकुल श्रीवास्तव, विमल किशोर श्रीवास्तव, नितिन खरे, राजेश श्रीवास्तव एवन आर्ट, अक्षय श्रीवास्तव, पलास श्रीवास्तव, विजय सक्सेना, अनुराग श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अचला श्रीवास्तव, सिमा श्रीवास्तव, अरूण लता श्रीवास्तव, विनीता सक्सेना, अमृता श्रीवास्तव मौजूद रहे।

About rishi pandit

Check Also

राज्योत्सव पर मोहकता एवं वैभव लिए अभिव्यक्त हो रही भारतीय बहुमूल्य हथकरघा परम्परा

रायपुर भारतीय हथकरघा की बहुमूल्य धरोहर मोहकता एवं वैभव लिए हुए अभिव्यक्त हो रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *